मेरठ

आयुर्वेद दिवस पर हुआ भव्य आयोजन, 

532 मरीजों को मिला निःशुल्क उपचार

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो

 

मेरठ।  राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय 25 शैय्या नगर, मेरठ में आज “आयुर्वेद जन-जन के लिये, पृथ्वी के कल्याण के लिये” थीम पर दशम् आयुर्वेद दिवस का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम मुख्य विकास अधिकारी मेरठ के कुशल दिशा-निर्देशों तथा क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. संजीव कुमार के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य चिकित्साधिकारी मेरठ डॉ. अशोक कुमार उपस्थित रहे। डॉ. संजीव कुमार ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। समारोह का शुभारम्भ मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा फीता काटकर किया गया, तत्पश्चात भगवान धन्वंतरि की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन और माल्यार्पण किया गया। कार्यक्रम का संचालन आयुर्वेदिक चिकित्साधिकारी डॉ. संजय कुमार ने किया।

आयुर्वेद दिवस के अवसर पर निःशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया गया, जिसमें नाड़ी परीक्षा, मर्म थेरेपी, अग्नि विधा कर्म तथा पंचकर्म (नाड़ी स्वेदन) जैसी पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों से रोगियों का उपचार किया गया। कुल 532 रोगियों (215 पुरुष एवं 317 महिलाएँ) ने शिविर का लाभ उठाया।

इस अवसर पर डॉ. संजीव मलिक (जिला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी), डॉ. नवीन कुमार (प्रभारी यूपीएचसी कंकरखेड़ा), डॉ. निमि टैगोर, डॉ. ऋतु सांगवान, डॉ. शशिबाला, डॉ. केतन मांगवाल, डॉ. स्वाति पाण्डेय, डॉ. मोनिका व अन्य विशेषज्ञ चिकित्सकों ने आयुर्वेदिक आहार-विहार, स्वास्थ्य लाभ तथा जीवनशैली में आयुर्वेद को अपनाने की आवश्यकता पर विचार साझा किए।

कार्यक्रम में डॉ. श्वेता सिंह, डॉ. के.पी. सिंह, डॉ. सुनील देशवाल, डॉ. सुरेन्द्र कुमार, डॉ. सारिका सिंह, डॉ. दानिश मंद, डॉ. सबिहा सुम्बुल, डॉ. कमर आलम खान, डॉ. योगेश कुमार, डॉ. प्रीति पंवार, डॉ. राहुल त्यागी, डॉ. सौरभ थापा सहित फार्मासिस्ट, स्टाफ नर्स और अन्य कर्मचारी भी मौजूद रहे।

आयुर्वेद दिवस के इस आयोजन ने न केवल लोगों को आयुर्वेद के महत्व से अवगत कराया, बल्कि बड़ी संख्या में नागरिकों को निःशुल्क चिकित्सा सुविधाएँ भी उपलब्ध कराईं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button