गाजियाबाद

लोनी क्षेत्र में 24 सितम्बर को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी, 12,000 उपभोक्ता होंगे प्रभावित

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
लोनी। विद्युत वितरण खण्ड-तृतीय, लोनी गाज़ियाबाद के अधिकारियों ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर उपभोक्ताओं को सूचित किया है कि दिनांक 24.09.2025 दिन बुधवार को 33/11 केवी उपकेंद्र – इन्द्रप्रस्थ, लोनी, गाज़ियाबाद की टेस्टिंग सम्बन्धी कार्य किए जाने के कारण विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार सुबह 10:00 बजे से लेकर दोपहर लगभग 12:30 बजे तक 33/11 केवी उपकेंद्र – इन्द्रप्रस्थ से ऊर्जीकृत सभी क्षेत्रों में बिजली कटौती रहेगी। इस दौरान जावली, टीला, राहूल गार्डन, अमर विहार, श्रीराम कालोनी समेत आसपास के अन्य क्षेत्रों के लगभग 12,000 उपभोक्ता प्रभावित होंगे।
विद्युत विभाग के अनुसार यह कटौती आवश्यक मरम्मत व टेस्टिंग कार्य को ध्यान में रखते हुए की जा रही है। उपभोक्ताओं को पहले से ही आगाह कर दिया गया है ताकि वे अपने दैनिक कार्यों की पूर्व तैयारी कर सकें।
विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे असुविधा के समय सहयोग करें और बिजली बचाने में योगदान दें।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button