सिंगरौली
पार्षद अनिल वैश्य के द्वारा स्कूली बच्चो को किया गया बैग वितरण

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
सिंगरौली। नगर पालिक निगम सिंगरौली पार्षद वार्ड नं 38 तुलसी अनिल वैश्य अपीलीय समिति समस्य नगर पालिक निगम सिंगरौली के द्वारा आज शासकीय प्राथमिक पाठशाला जमुआ में पढ़ने वाले नन्हे मुन्ने बच्चो को स्कूल बैग का वितरण किया गया। पार्षद श्री वैश्य के कर कमलो बैग प्राप्त करने वाले नन्हे मुन्ने बच्चों चहरे की मुस्कान यह बता रही थी वे बहुत खुश है। अब बच्चे बैग में अपने पठन पाठन की सामंग्री सुव्यवस्थित ढंग से रख सकेगे। पार्षद द्वारा विद्यार्थियों को स्कूली बैग का वितरण एक सराहनीय पहल है जिसकी बच्चो के अभिभावको ने सराहना की है। इस अवसर पर स्कूल शिक्षिका श्री मती भावना सिंह, श्रीमती स्वाती दुबे सामाजिक कार्यकर्ता अवनीश दुबे , देवेंद्र शाह, अरुण शाह सहित बच्चो के अभिभावक गण उपस्थित रहे।



