
नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष अमृत पाण्डेय की अध्यक्षता में प्रदेश मंत्री दुर्गा मरांडी के आवास पर कोर कमिटी की बैठक हुई। इस बैठक में संगठन पर्व सदस्यता अभियान की समीक्षा हुई। इस अभियान में उन बूथों को भी शामिल किया गया है, जहां पर नेटवर्क नहीं है। विभिन्न बूथों पर फॉर्म के माध्यम से सदस्यता कराई जायेगी। प्रत्येक मंडल की समीक्षा के साथ शक्ति केंद्र बूथ की समीक्षा और आगामी कार्य योजना बनाने के लिए सभी मंडल अध्यक्षों को निर्देश दिए एवं मंडलों की बैठक आहूत करने के लिए कहा। बैठक में जिला अध्यक्ष अमृत पाण्डेय ने सदस्यता अभियान के लक्ष्य एवं उसकी प्राप्ति की विस्तृत जानकारी दी। जिले में कार्यकर्ताओं को विशेष सदस्यता अभियान में सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया गया। यह अभियान 3 जुलाई तक चलेगा। जिले की तीनों विधानसभा में शेष लक्ष्य को पूर्ण करने हेतु नई रणनीति एवं कार्य योजना के साथ कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई। समीक्षा बैठक में प्रदेश मंत्री दुर्गा मरांडी ने कई निर्देश दिया। बैठक में जिला महामंत्री रूपेश भगत, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनुग्रहित प्रसाद साह, पूर्व जिलाध्यक्ष विवेकानंद तिवारी, जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र त्रिवेदी, सपन दुबे उपस्थित रहें।



