झुंझुनू

शहीद भगत सिंह की जयंती पर सरपंच मंजू तंवर के सम्मान में होगा भव्य कार्यक्रम का आयोजन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
झुंझुनूं सूरजगढ़। महान क्रांतिकारी शहीद भगत सिंह की जयंती मनाये जाने को लेकर ग्राम काजड़ा में पंचायत वासियों की बैठक संपन्न हुई। बैठक में चर्चा के बाद 28 सितंबर को शहीदे आजम भगत सिंह की जयंती बड़े स्तर पर धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया‌। 28 सितंबर को शहीद भगत सिंह की जयंती पर काजड़ा सरपंच मंजू तंवर का भी 5 वर्ष का कार्यकाल पूरा हो रहा है। इस संदर्भ में भी बैठक में चर्चा की गई। सरपंच मंजू तंवर ने अपने कार्यकाल के दौरान ग्राम पंचायत काजड़ा में कई क्रांतिकारी परिवर्तन करते हुए, विकास कार्य करवाने का रिकॉर्ड बनाते हुए स्वर्णिम अध्याय लिखा है। बैठक में लिये गये निर्णय के अनुसार शहीदे आजम भगत सिंह की जयंती पर 28 सितंबर को ग्राम पंचायत काजड़ा के इंदिरा गाँधी सार्वजनिक पार्क में सरपंच मंजू तंवर के पाँच वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया जायेगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सूरजगढ़ विधायक श्रवण कुमार होंगे। पिलानी विधायक पितराम सिंह काला कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे और झुन्झुनूं कांग्रेस जिलाध्यक्ष दिनेश सुंडा अति विशिष्ट अतिथि होंगे। कार्यक्रम में पंचायत वासियों के अलावा सूरजगढ़ व पिलानी विधानसभा क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया जायेगा। पंचायतवासी शहीदे आजम भगत सिंह की जयंती पर सरपंच मंजू तंवर के सम्मान में आयोजित होने वाले भव्य सम्मान समारोह को लेकर काफी उत्साहित हैं। बैठक में सामाजिक कार्यकर्ता धर्मपाल गाँधी, उप-सरपंच राकेश मनीठिया, शिक्षाविद् जगदीश प्रसाद सैन, प्रताप सिंह तंवर, विनोद सोनी, दिनेश खाटीवाल, ओम प्रकाश भड़िया, धीर सिंह नायक, संदीप शेखावत, होशियार सिंह सिंगाठिया, अनिल जांगिड़, महेश धींवा, सुभाष सैन, लक्ष्मण सिंह शेखावत, मोहनलाल कुमावत आदि अन्य लोग मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button