अमरोहा

किसानों की मांग, गन्ने का रेट बढ़े

अमरोहा में भारतीय किसान यूनियन शंकर ने मांगा 518 रुपए प्रति क्विंटल, स्मार्ट मीटर का विरोध

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा जनपद की तहसील हसनपुर में भारतीय किसान यूनियन शंकर ने तहसील प्रांगण में पंचायत का आयोजन किया। यूनियन ने गन्ने का मूल्य बढ़ाकर 518 रुपए प्रति क्विंटल करने की मांग की। यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी दिवाकर सिंह ने कई अहम मुद्दे उठाए।उन्होंने बिजली के निजीकरण को रोकने और स्मार्ट मीटर न लगाने की मांग की। साथ ही बिजली बिलों में सुधार की भी मांग रखी। किसानों ने आवारा कुत्तों, गोवंशीय पशुओं और बंदरों से होने वाली परेशानी का मुद्दा भी उठाया। जिला सहकारी बैंक की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठे। बैंक 1 लाख रुपए के लोन पर 10 हजार रुपए शेयर के रूप में जमा कराता है। फिर भी ब्याज पूरी राशि पर वसूलता है। चकबंदी प्रक्रिया में भ्रष्टाचार और ‘उड़ान चक’ के नाम पर किसानों को होने वाली परेशानी को भी उठाया गया। तहसील क्षेत्र में कई किसानों के अंश निर्धारण और माता-पिता के नाम गलत हैं। इससे उनकी संपत्तियों की रजिस्ट्री नहीं हो पा रही है। पंचायत के बाद यूनियन ने उपजिलाधिकारी को मांगों का ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर चौधरी धर्मवीर सिंह, सतवीर सिंह, राकेश सिंह, अशोक चौधरी, नरेश कुमार और महेंद्र सिंह सैनी समेत कई किसान नेता मौजूद थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button