गाजियाबाद

दिल्ली जा रहे सैकड़ों किसान-मजदूर गाजियाबाद में पुलिस हिरासत में

हरिद्वार से गंगा जल लेकर कृषि मंत्री से मिलने जा रहे थे किसान

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

गाजियाबाद। किसान मजदूर मंच के सैकड़ों कार्यकर्ताओं को बुधवार दोपहर गाजियाबाद पुलिस ने हिरासत में ले लिया। यह सभी हरिद्वार से गंगा जल लेकर भारत सरकार के कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिलने दिल्ली जा रहे थे। मंच के नेताओं ने पुलिस कार्रवाई को बर्बरतापूर्ण बताते हुए कहा कि वे शांतिपूर्वक ज्ञापन देने जा रहे थे, लेकिन गाजियाबाद सीमा में प्रवेश करते ही पुलिस ने उन्हें रोक लिया।
जानकारी के अनुसार, किसान मजदूर मंच में आधा दर्जन से अधिक किसान व मजदूर संगठन शामिल हैं। मंच के सैकड़ों लोग 17 सितम्बर को हरिद्वार से पैदल ही दिल्ली के लिए रवाना हुए थे। बुधवार को जैसे ही यह जत्था गाजियाबाद जिले की सीमा में पहुँचा तो गुलधर रैपिड रेल स्टेशन के पास दोपहर करीब डेढ़ बजे पुलिस ने इन्हें रोक कर हिरासत में ले लिया और गाजियाबाद पुलिस लाइन ले जाया गया।
किसान मजदूर नेताओं का आरोप है कि उन्हें हिरासत में लेने का कोई कारण नहीं बताया गया। फोन पर बातचीत में नेताओं ने कहा कि उन्हें पुलिस लाइन में भूखा-प्यासा बैठाए रखा गया है और वे अपने खर्चे से ही भोजन-पानी की व्यवस्था कर रहे हैं। नेताओं का सवाल है कि उन्हें दिल्ली जाकर कृषि मंत्री को ज्ञापन देने से क्यों रोका जा रहा है।
हिरासत में लिए गए नेताओं में पं. सचिन शर्मा (राष्ट्रीय अध्यक्ष, भारतीय किसान यूनियन अनाज), प्रदेश अध्यक्ष निशांत भड़ाना, किसान सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अवनीश पंवार और संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश चौधरी सहित दर्जनों किसान मजदूर नेता व उनके सैकड़ों समर्थक शामिल हैं। समाचार लिखे जाने तक सभी हिरासत में ही थे
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button