अमरोहा

अमरोहा में नगर पालिका की बोर्ड बैठक में मारपीट

सभासद ने चेयरमैन पति का कॉलर पकड़ा, समर्थक ने कुर्सी फेंक कर मारा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा में नगर पालिका बोर्ड की बैठक में मारपीट हो गई। सभासदों का आरोप है कि कार्यवाही खत्म होने से पहले ही चेयरमैन के पति ने रजिस्टर छीन ली। इसी बात को लेकर चेयरमैन राजेंद्री (उर्फ) उमा देवी से सभासद अंशु चौधरी और कपिल का विवाद हो गया।
इतने में चेयरमैन पति पूर्व विधायक हरपाल सिंह बीच में आ गए। महिला सभासद से उनका विवाद हो गया। इस पर सभासद अंशु चौधरी ने चेयरमैन पति भाजपा के पूर्व विधायक हरपाल सिंह का कॉलर पड़ लिया।इस पर चेयरमैन के एक समर्थक ने सभासद कपिल पर हमला कर दिया। उन्हें मारने के लिए चेयरमैन की कुर्सी फेंकी। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह से मामला शांत कराया। दोनों पक्ष ने एक दूसरे पर मारपीट का आरोप लगाकर पुलिस से शिकायत की है।
अब पढ़िए क्या है पूरा मामला
दरअसल, गुरुवार को नगर पालिका गजरौला में बोर्ड की बैठक थी। सभासदों का आरोप है कि, बैठक के दौरान ही चेयरमैन राजेंद्री उर्फ उमा देवी ने बोर्ड की बैठक खत्म होने की बात कही और उठकर अपने कमरे में चलीं गईं।किसी भी प्रस्ताव पर कोई सुनवाई नहीं हुई। इसी बात को लेकर सभासद हंगामा करने लगे। हंगामा देख चेयरमैन ने फोन कर अपने पति पूर्व भाजपा विधायक हरपाल सिंह को बुला लिया। हरपाल सिंह अपने समर्थकों के साथ नगर पालिका पहुंच गए।फिर कार्यवाही रजिस्टर को छीन कर ले जाने लगे। सभासदों ने इसका विरोध किया तो चेयरमैन के समर्थक मारपीट करने लगे। मौके पर मौजूद पुलिस ने जैसे तैसे हालात संभाला। पुलिस ने मारपीट कर रहे युवक को भी हिरासत में लिया है।भानपुर मोहल्ले के वार्ड मेम्बर कपिल चौधरी ने बताया कि मैं पालिका के बोर्ड बैठक कक्ष में था। सभासद चेयरमैन पति से कार्यवाही रजिस्टर छीनकर ले जाने का विरोध कर रहे थे। तभी चेयरमैन पति के इशारे पर उनके समर्थकों ने सभासदों पर हमला बोल दिया। एक समर्थक ने उनके साथ मारपीट की। साथ ही और समर्थकों ने सभासदों पर कुर्सियां फेंकनी शुरू कर दी।
चेयरमैन पति बोले-मुझे पहले से था यहां हंगामा होगा
चेयरमैन पति एवं पूर्व विधायक हरपाल सिंह ने बताया कि हमे पहले से आशंका थी कि बैठक में हंगामा होगा। महिला सभासद व उनके पति बदतमीजी करेंगे। इसलिए हमने पहले ही पुलिस को तहरीर दे दी थी। महिला कॉन्स्टेबल की मांग भी की थी।
लेकिन महिला कॉन्स्टेबल नहीं भेजी गई। बोर्ड की बैठक में महिला सभासद नगरपालिका अध्यक्षा को गालीगलौज व जातिसूचक शब्द बोल रही थी। जब बैठक की कार्यवाही खत्म हो गई तो मुझे उनका फोन आया कि मुझे आप यहां से ले जाइए।
यह मुझे जाने नहीं दे रहे हैं। जब मैं गया तो वहां पर सभासदों ने मारपीट की। जाति सूचक शब्दों का प्रयोग किया। हम मुश्किल से वहां से जान बचाकर भागे। मैंने गजरौला इंस्पेक्टर को कल ही इसकी सूचना दे दी थी। लेकिन महिला कांस्टेबलों को नहीं भेजा गया।
सभासद अंशु चौधरी ने कहा-चेयरमैन पति ने मेरे साथ हाथापाई की
वार्ड 21 की सभासद अंशु चौधरी ने बताया कि बैठक में हम अपने पक्ष रख रहे थे। तभी चेयरमैन ने अपने पति ने रजिस्टर छीन लिया और हमारी कार्यवाही पूरी नहीं की। वह रजिस्टर लेकर जाने लगे। इसी बीच हमने उन्हें रजिस्टर लेकर जाने नहीं दिया।मैने रजिस्टर लेने की कोशिश की तो उन्होंने मेरे साथ हाथापाई करनी शुरू कर दी। फिर चेयरमैन पति ने अपने समर्थकों से बोला कि आप इन सभासदों को मारो। उनके समर्थकों ने मारपीट की गाली गलौच की। हम थाने आए हैं। हमें इंसाफ चाहिए।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button