गोड्डा

डीलर विजय यादव पर गंभीर आरोप,

ग्रामीणों ने गोड्डा उपयुक्त को सौंपा ज्ञापन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
 गोड्डा: पोड़ैयाहाट प्रखंड अंतर्गत आकाशी पंचायत में जनवितरण प्रणाली दुकानदार विजय यादव पर गंभीर आरोप लगे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले करीब 12 वर्षों से विजय यादव द्वारा लगातार अंत्योदय कार्ड में प्रति कार्ड 7 किलो तथा PH कार्ड में प्रति लाभुक 1 किलो राशन की कटौती की जा रही है। ग्रामीणों के अनुसार, जब सोशल मीडिया पर इस मुद्दे को उठाया गया और लोग विरोध करने लगे, तो डीलर विजय यादव के पुत्र किशोर यादव द्वारा ग्रामीण महेन्द्र कुमार यादव को जान से मारने की धमकी दी गई। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि डीलर द्वारा बार-बार कार्ड रद्द कराने की धमकी दी जाती है। इस संबंध में ग्रामीणों के पास कॉल रिकॉर्डिंग भी मौजूद है।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि डीलर खुलेआम कहता है कि “प्रखंड से लेकर जिला तक हमारा अंदरूनी सहयोग है और हम कमीशन देते हैं, इसलिए हमारी मनमानी चलेगी।”ग्रामीणों ने उपायुक्त गोड्डा से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर डीलर का लाइसेंस तत्काल रद्द किया जाए। साथ ही, यदि भविष्य में किसी भी कार्डधारी के साथ कोई अप्रिय घटना होती है तो इसकी जिम्मेदारी विजय यादव और उसका पुत्र किशोर यादव की होगी। इस आवेदन की प्रतिलिपि खाद्य आपूर्ति विभाग, झारखंड सरकार, गोड्डा के सांसद, पोड़ैयाहाट विधायक, उपायुक्त गोड्डा तथा जिला आपूर्ति पदाधिकारी गोड्डा को भी भेजी गई है।यह मामला अब प्रशासन के लिए चुनौती बन गया है कि वह ग्रामीणों की शिकायतों पर कितनी गंभीरता से कार्रवाई करता है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button