सीकर

रानोली पुलिस थाने में दर्ज प्रकरण 189/25 में कार्यवाही की मांग को लेकर सीकर पुलिस अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
सीकर। राजस्थान आदिवासी मीणा सेवा संघ ने पुलिस थाना रानोली में दर्ज एफआईआर नंबर 189/25 में कार्यवाही की मांग को लेकर सीकर पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा। संघ के सीकर जिलाध्यक्ष एवं सेवानिवृत्त एडीशनल एसपी वीरेंद्र मीणा ने बताया कि सरस डेयरी पलसाना के तत्कालीन एमडी कमलेश मीणा के साथ हुए दुर्व्यवहार व प्रताड़ित करने के संबंध में रानोली पुलिस थाने में  मामला दर्ज करवाया गया था। दर्ज प्रकरण 189/25 में वृत्ताधिकारी दातारामगढ़ द्वारा अनुसंधान किया जा रहा है। उक्त मामला छुआछूत, भेदभाव, जातिवाद, ऊंच-नीच पर आधारित है। प्रकरण में कार्यवाही नहीं होने से नाराज सर्व समाज के लोगों द्वारा पिछले 15 दिन से सरस डेयरी पलसाना के आगे लगातार धरना दिया जा रहा है। संघ के पदाधिकारियों ने सीकर पुलिस अधीक्षक से मांग करते हुए कहा कि उक्त प्रकरण में शीघ्र कार्यवाही कर न्याय प्रदान करें।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button