गाजियाबाद

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लोनी में लगेगा कल रक्तदान शिविर

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
लोनी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लोनी में 29 सितंबर को विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस शिविर को सफल बनाने के लिए केंद्र के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अजीत त्यागी लगातार जुटे हुए हैं।
डॉ. त्यागी ने जानकारी दी कि रक्तदान महादान है और इससे असंख्य जीवन बचाए जा सकते हैं। उन्होंने लोनी नगर पालिका के अधिकारियों, सभी थानाध्यक्षों तथा उनके स्टाफ से अपील की है कि वे इस शिविर में भाग लेकर रक्तदान करें और समाज में एक सकारात्मक संदेश दें।
इसी क्रम में उन्होंने क्षेत्र में चल रही रामलीलाओं के आयोजकों तथा रक्तदान वीरों से भी 29 सितंबर को समय पर पहुँचकर शिविर में सहयोग करने की अपील की है। उनका कहना है कि सामूहिक सहयोग से ही इस अभियान को सफल बनाया जा सकता है।
प्रभारी चिकित्साधिकारी ने बताया कि शिविर के लिए सभी व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की जा रही हैं। इसमें रक्त संग्रहण की व्यवस्था, चिकित्सकीय जांच और दाताओं को आवश्यक सुविधाएँ उपलब्ध कराने की तैयारी पूरी की जा रही है।
डॉ. त्यागी ने क्षेत्रवासियों से भी विशेष आग्रह किया है कि अधिक से अधिक संख्या में इस शिविर में शामिल होकर रक्तदान करें और जरूरतमंदों की मदद करने का संकल्प लें ।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button