गोड्डा

पथरगामा प्रखंड कार्यालय में पंचायत समिति की मासिक बैठक संपन्न

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
पथरगामा  :- शुक्रवार को पथरगामा प्रखंड कार्यालय सभागार में प्रखंड प्रमुख अवधेश साह की अध्यक्षता में पंचायत समिति की मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक की शुरुआत में सदस्यगणों ने यह मुद्दा उठाया कि विगत कई बैठकों में निर्धारित समय पर जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारी उपस्थित नहीं हो पाते हैं, जिसके कारण कार्रवाई देर से प्रारंभ होती है और उपस्थित सदस्यों का समय व्यर्थ होता है। इस पर सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी बैठकों में जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ विभागीय अधिकारी भी निर्धारित समय से अधिकतम आधे घंटे के भीतर सभा कक्ष में उपस्थित होंगे। निर्धारित समय पर नहीं आने वालों को बैठक में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। बैठक में कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई और आवश्यक सुझाव भी दिए गए। अंत में यह तय किया गया कि पंचायत समिति की अगली बैठक 7 अक्टूबर 2025, दिन मंगलवार को आयोजित की जाएगी। मौके पर प्रभारी डीपीआरओ सपना कुमारी, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी अजय कुमार जायसवाल, प्रखंड समन्वयक मुकेश कुमार मंडल, बीटीएम पवन कुमार कापरी , प्रखंड कृषि पदाधिकारी बाबूलाल पंडित सहित विधायक प्रतिनिधि बजरंगी यादव, पंचायत समिति सदस्य सुबोध यादव ,भूदेव पंडित, रौशन मेहरा, मनोज हांसदा आदि मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button