गोड्डा
जिला स्थापना व अनुकंपा समिति की बैठक सम्पन्न लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा। समाहरणालय के सभागार में उपायुक्त अंजली यादव की अध्यक्षता में जिला स्थापना व अनुकंपा समिति की बैठक आयोजित की गई। अनुकंपा समिति की बैठक में विभिन्न विभागों से जुड़े मामलों को प्रस्तुत किया गया। अनुकम्पा नियुक्ति से संबंधित दस्तावेज व जरूरी कागजातों की गहन जांच के बाद 2 आवेदन स्वीकृत किए गए जिन्हें वर्ग 3 क्लर्क के पद पर नियुक्त किया गया। स्थापना समिति की बैठक में जिले के विभिन्न कार्यालयों में लंबे समय से कार्यरत लिपिक संवर्ग के कर्मियों के सेवा संपुष्टि की से संबंधित 2 लिपिकों को स्वकृति दी गई। वहीं, 2 अनुसेवक को एसीपी एवं एमएसीपी लाभ दिया गया। एक चालक एवं 5 माली को एमएसीपी का लाभ दिया गया। पंचायती राज विभाग के अंतर्गत 47 पंचायत सचिवों के सेवा संपुष्टि के संबंध में विचार – विमर्श किया गया। जिनके दस्तावेजों में कमी पायी गयी। उन्हें सुधार कर अगली बैठक में प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया। बैठक में मुख्य रूप से उपविकास आयुक्त दीपक कुमार दूबे, अपर समाहर्ता प्रेमलता मुर्मू, अनुमंडल पदाधिकारी वैद्यनाथ उरांव, जिला योजना पदाधिकारी फैजान सरवर, जिला कोषागार पदाधिकारी विजय कुमार मिश्रा, जिला कल्याण पदाधिकारी सुधीर कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी मिथिला टुड्डू, जिला शिक्षा अधीक्षक दीपक कुमार सहित अन्य पदाधिकारी व कर्मी मौजूद थे।



