गाजियाबाद
लोनी में भाजपा ने किया आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान का आयोजन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
लोनी। शनिवार को भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान का आयोजन किया। कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ता, सभासद, मंडल अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष जैनपाल सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष (पश्चिमी उत्तर प्रदेश) सुंदर सिसोदिया तथा लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर सहित अनेक वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।अभियान के दौरान प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में पाँच हजार नए सदस्य जोड़ने का संकल्प लिया गया। साथ ही, स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने और “स्वदेशी अपनाओ” के नारे को जन-जन तक पहुँचाने पर विशेष बल दिया गया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने कार्यकर्ताओं से पार्टी के प्रति निष्ठा और ईमानदारी से काम करने का आह्वान किया। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि जो कार्यकर्ता पार्टी बैठकों में अनुपस्थित रहेंगे, उन्हें भविष्य में किसी भी पद के लिए भाजपा का टिकट नहीं मिलेगा।उन्होंने अनुपस्थित कार्यकर्ताओं को फटकारते हुए कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए सभी की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। बैठक के अंत में संगठन को और सशक्त बनाने का संकल्प दोहराया गया।मोदी नगर से भाजपा विधायक मंजू शिवाच ने भी संगठन के कार्यकर्ता से पूरे मनोयोग के साथ संगठन को मजबूत बनाने के लिए काम करने के लिए प्रेरित किया बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष सतबीर राघव, दिनेश सिंघल, सतपाल प्रधान, अनूप फैसला,डा कोमुदी चौधरी, जितेन्द्र गुप्ता, प्रदीप गहलोत, मोहन शर्मा, मांगे राम प्रधान आदि शामिल हचू




