झुंझुनू

सेवा पर्व पखवाड़ा के अंतर्गत दीपपुरा में लगा ग्रामीण सेवा शिविर

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो
झुंझुनूं चंवरा। क्षेत्र के ग्राम पंचायत दीपपुरा में सेवा पर्व पखवाड़ा के अंतर्गत ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में उदयपुरवाटी तहसीलदार रजनी यादव, नायब तहसीलदार नीरज वर्मा, भू अभिलेख निरीक्षक सुनीता, पटवारी ओम सिंह सैनी, स्वास्थ्य विभाग से डॉक्टर निशा गुर्जर, फार्मासिस्ट अभिषेक, ग्राम विकास अधिकारी सुनील सिंह, ब्लॉक विकास अधिकारी राजेश कुमार, विद्युत निगम से जेईएन मुकेश जाखड़, सरपंच झूमा देवी पूर्व सरपंच मूलचंद सैनी सहित कई विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने अपनी सेवाएं। शिविर में 1 सहमति विभाजन, 2 प्रचलित रास्तो के काटणी करने के प्रस्ताव, 2 प्राथमिक डिक्री, 4 धारा 136 त्नान शुद्धि, 10 नामांतरण, 30 जाति प्रमाण पत्र, 40 मूल निवास प्रमाण पत्र, 2 लघु सीमांत कृषक प्रमाण पत्र आदि कार्य किए गए। स्वास्थ्य विभाग द्वारा 67 रोगियों का उपचार किया गया। वही तीन गर्भवती महिलाओं की जांच की गई। पशुपालन विभाग द्वारा मंगल पशु बीमा योजना के तहत 21 पॉलिसी की गई। इस प्रकार सभी विभागों ने अपनी-अपनी सेवाएं प्रदान करते हुए लाभार्थियों के कार्य किए। शिविर में खातेदारों की शामलाती भूमि का आपसी सहमती विभाजन नहीं होने से लाभार्थी राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के लाभ से वंचित थे। शिविर में लाभार्थी ग्यारसी लाल, मंगलचंद, मड़ूराम, रोहितास कुमार, जयदयाल, सुरेश कुमार का आपसी सहमति से विभाजन होने से लाभार्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे। वही ग्रामीण कमला जन्म प्रमाण पत्र के अभाव में राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के लाभ से वंचित थी। शिविर में कमला को जन्म प्रमाण पत्र जारी किया गया। लाभार्थी ने अपनी स्वयं की आईडी पाकर राजस्थान सरकार का धन्यवाद ज्ञापित किया। सरपंच झूमा देवी और पूर्व सरपंच मूलचंद सैनी का शिविर में सराहनीय योगदान रहा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button