हापुड़
दलित महिला के यौन उत्पीड़न के मामले फ़रार दो आरोपी गिरफ्तार
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
हापुड़। थाना हाफिजपुर क्षेत्र के एक गांव में दलित महिला के यौन उत्पीड़न के मामले फ़रार दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बुधवार की रात महिला ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया था। जिसके बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई थी। थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष चौहान ने बताया मामले मे फरार आरोपी ग्राम नवादा निवासी जीतू पुत्र राज्य लखवीर सिंह, संजय उर्फ बिट्टू पुत्र ओमवीर सिंह को गिरफ्तार किया है। जिनके खिलाफ विधिक कार्रवाई कर जेल भेज दिया गया है।



