अमेठी

लकड़ी से लदा ट्रैक्टर पलटा आवागमन रहा बाधित

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

 

अमेठी। रविवार दोपहर को लकड़ी से लदा एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर बेकाबू होकर अमेठी के धम्मौर बाईपास पलट गया। ट्रैक्टर पर लदी लकड़ियां सर्विस लेन पर बिखर गईं। जिससे आवागमन बाधित हो गया और आसपास के यात्रियों को घंटों तक परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना मिलने के बाद संबंधित विभाग मौके पर पहुंचा और राहत कार्य शुरू किया। एक हाइड्रा की मदद से बिखरी हुई लकड़ियों को उठाकर दूसरे ट्रैक्टर पर लादा जा रहा था ताकि इन्हें वन निगम के डंपिंग यार्ड में भेजा जा सके। मिलीजानकारी के अनुसार, यह ट्रैक्टर गौरीगंज-प्रतापगढ़ मार्ग के चौड़ीकरण के लिए काटी गई लकड़ियों को डंपिंग यार्ड ले जा रहा था। सड़क किनारे लगे पेड़ों को काटकर लकड़ियों को वन निगम के यार्ड में रखा जाता है। हादसे के कारण सर्विस लेन
का एक हिस्सा कई घंटे तक बंद रहा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button