पाकुड़

77वें गणतंत्र दिवस पर पाकुड़ में मंत्री संजय प्रसाद यादव ने किया ध्वजारोहण, रानी ज्योतिर्मय स्टेडियम में हुआ मुख्य समारोह, सुरक्षा के रहे कड़े इंतज़ाम

Minister Sanjay Prasad Yadav hoisted the flag in Pakur on the 77th Republic Day; the main ceremony took place at the Rani Jyotirmoy Stadium, with tight security arrangements.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर झारखंड सरकार के माननीय मंत्री श्री संजय प्रसाद यादव (श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग तथा उद्योग विभाग) ने जिला मुख्य समारोह स्थल रानी ज्योतिर्मय स्टेडियम, पाकुड़ में विधिवत रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराया और तिरंगे को सलामी दी। इस अवसर पर मंत्री संजय प्रसाद यादव ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए जिलेवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने संविधान में निहित मूल्यों के प्रति निष्ठा बनाए रखने तथा उनके संरक्षण के लिए सभी नागरिकों से एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। मुख्य समारोह में उपायुक्त मनीष कुमार एवं पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी भी उपस्थित रही और कार्यक्रम में भागीदारी सुनिश्चित की। गणतंत्र दिवस को लेकर जिले भर में सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गये थे। सुरक्षा बलों के द्वारा समारोह स्थल सहित जिले के सभी संवेदनशील क्षेत्रों, चौक-चौराहों एवं सार्वजनिक स्थलों पर विशेष निगरानी रखी जा रही थी। हर गतिविधि पर सतर्क दृष्टि बनाए रखते हुए शांति एवं कानून-व्यवस्था सुनिश्चित की गई। कार्यक्रम शांतिपूर्ण, अनुशासित एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। समारोह में अपार समाहर्ता जेम्स सुरीन, आईटीडीए अरुण कुमार एक्का, डीएफओ सौरभ चंद्रा, सिविल सर्जन डॉ सुरेन्द्र कुमार शर्मा, एसडीओ साईमन मरांडी, बीडीओ समीर अल्फ्रेड मुर्मू, बीडीओ प्रमोद कुमार गुप्ता, बीडीओ टुडू दिलीप, अंचल अधिकारी अरविंद कुमार बेदिया, अंचल अधिकारी मनोज कुमार, अंचल अधिकारी औसफ कमल खान, अम्लान कुसुम सिन्हा, ए. गांगुली, खेल पदाधिकारी राहुल कुमार अन्य समेत काफी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button