अमरोहा

अमरोहा में दूल्हे पर हमले का आरोपी गिरफ्तार

बारात चढ़त के दौरान हुई थी मारपीट, कोर्ट में पेश किया

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा में एक बारात चढ़त के दौरान दूल्हे पर हमला करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है l यह घटना 25 सितंबर को गांव सोहत कला में हुई थी l जब तरारा निवासी आकाश पुत्र वीर सिंह जाटव की बारात वहां पहुंची थी l अंबेडकर पार्क के सामने से बारात गुजरते समय आनंद पुत्र गोपीचंद ने अपने साथियों के साथ मिलकर दूल्हे आकाश पर हमला कर दिया l इस हमले में आकाश के सिर में चोट आई और वह गंभीर रूप से घायल हो गया l उसे तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया l दूल्हे आकाश की शिकायत के आधार पर पुलिस ने तीन नामजद और चार अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था l पुलिस ने त्वरित करवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी आनंद पुत्र गोपीचंद जो जयतोली थाना रहरा गांव का निवासी है l को गिरफ्तार कर लिया है l जिसे न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया l
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button