बेतुल
खैरथल में एक्साइड केयर का मेगा फ्री बैटरी चेकअप कैंप, सैकड़ों लोगों ने लिया लाभ

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
खैरथल। शहर के 40 फुटा रोड स्थित यशवंत एजेंसीज परिसर में सोमवार को एक्साइड केयर ऑथराइज्ड डीलर की ओर से मेगा फ्री बैटरी चेकअप कैंप आयोजित किया गया। इस शिविर में सुबह से ही वाहनों और इन्वर्टर बैटरी की जांच कराने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। शिविर में करीब 200 से अधिक बैटरियों की जांच विशेषज्ञ इंजीनियरों द्वारा की गई।
शिविर का शुभारंभ मुखी वासुदेव दासवानी, गोविंद रोघा, जाजन मुलानी, प्रमोद खंडेलवाल, दिलीप कटारा, मनोज परमार, आसिफ खान और रूपचंद भारती ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर पहुंचे अतिथियों का स्वागत श्रवण खंडेलवाल व रामावतार खंडेलवाल ने माल्यार्पण कर किया।
एजेंसी मालिक रामावतार खंडेलवाल ने बताया कि कैंप में एक्साइड कंपनी जयपुर से आए इंजीनियर रुद्र प्रताप, जगदीश शर्मा, दीपक यादव और मोहम्मद सफी ने बैटरियों की टेस्टिंग और सर्विस चेकअप किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के शिविर उपभोक्ताओं को न केवल जागरूक करते हैं बल्कि समय पर बैटरी की खराबी पकड़ में आने से वाहन चालकों को परेशानी से भी बचाते हैं।
कैंप में मोटरसाइकिल, चौपहिया वाहन और इन्वर्टर बैटरियों की निशुल्क जांच की गई। वहीं, जो बैटरियां खराब पाई गईं, उन्हें रियायती दरों पर बदला गया। एक्साइड इंजीनियरों ने बैटरी की परफॉर्मेंस, चार्जिंग और मेंटेनेंस के बारे में भी वाहन मालिकों को उपयोगी जानकारी दी। आयोजन स्थल पर सुबह से ही लोगों का आना-जाना लगा रहा और शाम तक लगातार बैटरी जांच की प्रक्रिया चलती रही।
स्थानीय लोगों ने कहा कि इस प्रकार के सेवा शिविर आम उपभोक्ताओं के लिए बेहद लाभकारी हैं। समय-समय पर ऐसे आयोजन होते रहने चाहिए ताकि उपभोक्ताओं को बेहतर सेवाएं और जानकारी एक ही जगह उपलब्ध हो सके।
इस दौरान अशोक महलवानी, नामचन्द रामानी, दौलत भारती, संदीप पाटिल, प्रहलाद मंगलानी, पीतांबर दास तीर्थानी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में यशवंत एजेंसीज प्रबंधन की ओर से सभी अतिथियों और लाभार्थियों का आभार व्यक्त किया गया।
यशवंत एजेंसीज ने आश्वासन दिया कि भविष्य में भी इसी प्रकार के कैंप आयोजित कर ग्राहकों को उच्च स्तरीय सेवाएं प्रदान की जाएंगी।



