
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
सारनी। स्वच्छोत्सव 2025 के अंतर्गत नगर पालिका परिषद सारनी द्वारा “एक दिन, एक घंटा, एक साथ स्वच्छता” अभियान के तहत वार्ड 13 सतपुड़ा डेम स्थित छठ घाट पर विशेष श्रमदान किया गया। सुबह 8 बजे से शुरू हुआ श्रमदान करीब दो घंटे चला, जिसमें जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी और सफाई मित्रों ने मिलकर घाट को स्वच्छ बनाया। इस दौरान जलकुंभी हटाई गई और लगभग 12 ट्रॉली कचरा निकाला गया।कार्यक्रम में नपा अध्यक्ष किशोर बर्दे, मुख्य नगर पालिका अधिकारी सी.के. मेश्राम, नोडल अधिकारी के.के. भावसार, पार्षद प्रवीण सोनी, ब्रांड एंबेसेडर रजनी श्रीवास्तव व जयश्री डोंगरे उपस्थित रहे। मौके पर लोगों को स्वच्छता व नशा मुक्ति की शपथ भी दिलाई गई। साथ ही सफाई मित्रों का स्वास्थ्य परीक्षण संजीवनी क्लीनिक में संपन्न हुआ।



