गोड्डा
विश्व पर्यटन दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा। विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर गोड्डा जिले के विभिन्न विद्यालयों में पर्यटन, कला, संस्कृति, खेल एवं युवा कार्य विभाग, गोड्डा की ओर से क्विज प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता तथा निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और पर्यटन के महत्व, प्राकृतिक सौंदर्य तथा सांस्कृतिक धरोहर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। क्विज प्रतियोगिता में बच्चों ने पर्यटन से जुड़े प्रश्नों के उत्तर देकर अपनी जानकारी को उजागर किया। वहीं, चित्रकला प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने पर्यटन स्थलों और सांस्कृतिक विरासत को रंगों के माध्यम से जीवंत किया। निबंध लेखन प्रतियोगिता में भी छात्रों ने पर्यटन विकास, पर्यावरण संरक्षण और रोजगार सृजन जैसे विषयों पर अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में सृजनात्मकता बढ़ाने के साथ-साथ पर्यटन के महत्व को समझने का अवसर भी प्रदान करते हैं। आयोजन के दौरान पर्यटकों और स्थानीय परिवारों ने जलक्रीड़ा एवं सुंदर प्राकृतिक दृश्यों का आनंद लिया। मौके पर पर्यटन विभाग की ओर से पहले पाँच परिवारों को उपहार हैम्पर प्रदान किए गए और उन्हें निःशुल्क बोटिंग राइड का अवसर भी मिला। इस पहल से उपस्थित लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर सुंदरडैम में पर्यटन विभाग, झारखण्ड सरकार की ओर से विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला खेल सह पर्यटन नोडल पदाधिकारी डॉ0 प्राण महतो तथा जिला पर्यटन विशेषज्ञ मौजूद थे।




