सीकर
आभावास में संघ ने मनाया विजयादशमी उपलक्ष पर-पथ संचलन निकाला स्वयंसेवकों पर जगह जगह पुष्प वर्षा की गई

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
आभावास सीकर। संघ की शताब्दी वर्ष के उद्घाटन कार्यक्रम के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के आभावास मण्डल के स्वंयसेवको ने बुंगले वाले बालाजी मंदिर प्रांगण में विजयादशमी उत्सव मनाया। सर्वप्रथम संघ पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथि बाबूलाल महाराज( गौशाला अध्यक्ष)सहित शस्त्र पूजन किया और अतिथि परिचय के पश्चात मुख्य बौद्धिक कर्ता – रामावतार महर्षि श्रीमाधोपुर ने स्वंयसेवको व ग्रामीणजनो को संघ के 100 वर्षों की यात्रा का वर्णन किया और भविष्य में राष्ट्र और समाज के लिए संघ के संकल्प के बारे में बताया। इसके पश्चात् सभी स्वयंसेवको ने घोष की धुन पर कदम से कदम मिलाकर गांव के प्रमुख रास्तों से पथ संचलन निकाला। सभी गांववासियों ने पुष्पवर्षा कर स्वंयसेवको का स्वागत किया।



