सीकर

51फीट ऊंचे रावण के पुतले का होगा दहन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

 

सीकर आभावास। ग्राम पंचायत आभावास की रामलीला मैदान बुंगलेवाले बालाजी मंदिर परिसर में 2 अक्टूबर को विजयादशमी मनाई जाएगी। इस दौरान विजयादशमी पर मेला भरेगा और 51फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन होगा। दोपहर 12:00 से भंडारा प्रसादी व शाम 6.15बजे से भव्य आतिशबाजी के साथ रावण दहन किया जाएगा । शंकर लाल महर्षि कैलाश सोनी ने बताया की आभावास के स्थानीय कलाकार अर्जुन सिंह शेखावत व उनकी टीम के द्वारा लगभग 10 सालों से रावण का पुतला बनाने का काम कर रहे हैं। अर्जुन सिंह शेखावत समाजसेवी ने 2016 से रावण का पुतला बनाने का काम करना शुरू किया था 2025 तक लगातार रावण का पुतला बनाने का काम कर रहे हैं सार्वजनिक कामों में सबसे आगे रहते हैं किसी काम के लिए यह मना नहीं करते हैं सार्वजनिक कामों में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हैं रावण का पुतला बनाने का काम 7 दिन के अंदर पूरा कर देते हैं इनके साथ में उनकी युवा टीम के मेंबर 3 साल से लगातार सेवा दे रहे हैं विशाल सेन, 12वीं क्लास का छात्र है, हिमांशु जांगिड़, कंपटीशन की तैयारी करता है, रवि जांगिड़ कारपेंटर का काम करता है यह सभी मिलकर रावण के पुतले को तैयार करते हैं अर्जुन सिंह 11 दिन तक रामलीला में साउंड ऑपरेटर व लाइट व्यवस्था भी संभालते हैं ।।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button