गाजियाबाद

स्वच्छता ही सेवा व स्वस्थ नारी–सशक्त परिवार कार्यक्रम आयोजित

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
लोनी गाजियाबाद : जन शिक्षण संस्थान गाजियाबाद (कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय द्वारा प्रायोजित कार्यक्रम में स्वच्छता ही सेवा एवं स्वस्थ नारी–सशक्त परिवार कार्यक्रम के अंतर्गत अंतर्राष्ट्रीय बेटी दिवस पर विशेष आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर 2025 तक चल रहे स्वच्छता उत्सव श्रृंखला का हिस्सा है।
संस्थान के निदेशक डॉ. राजेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में खण्ड लोनी के विकास नगर गिरी मार्केट और राजीव गार्डन क्षेत्र में स्वच्छता पर निबंध, पोस्टर प्रतियोगिता तथा स्वच्छता जागरूकता रैली का आयोजन कर स्थानीय निवासियों को स्वच्छता के प्रति प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि लोनी नगर पालिका स्वयं सहायता समूह की ब्रांड एम्बेसडर श्रीमती नीलम श्रीधर व विशिष्ट अतिथि श्री प्रदीप वशिष्ठ एवं अतिथि श्रीमती मुसर्रत  थीं। अनुदेशिकाओं व प्रतिभागियों ने स्वच्छता के नारों के माध्यम से संदेश दिया – “अपने आस-पास का वातावरण साफ रखे”, “स्वच्छ रहें, स्वस्थ रहें”, “मन में रखो एक ही सपना, स्वच्छ बनाना है भारत अपना”।
मुख्य अतिथि श्रीमती नीलम श्रीधर ने कहा कि नारी शक्ति केवल शब्द नहीं बल्कि समाज की आधारशिला है। स्वस्थ व सशक्त नारी ही सशक्त परिवार व समाज का निर्माण करती है। विशिष्ट अतिथि  प्रदीप वशिष्ठ ने स्वच्छता को जीवन का अभिन्न अंग बताते हुए दैनिक आदतों में स्वच्छता को अपनाने पर बल दिया।
जन शिक्षण संस्थान गाजियाबाद के कार्यक्रम अधिकारी श्री गुरुदीन ने बताया कि 17 सितम्बर से प्रतिदिन जिले के विभिन्न खंडों व सब-सेंटर्स पर विविध गतिविधियाँ आयोजित की जा रही हैं जिनमें लाभार्थी उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं। अंतर्राष्ट्रीय बेटी दिवस पर आयोजित इस कार्यक्रम में कुल 46 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में अनुदेशिका श्रीमती अनीता रुहेला का विशेष सहयोग रहा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button