महेशपुर के बाड़केदुआ के लताटोला/) कोचाटोला हरिजनटोला/ चेतानटोला के ग्रामीण लंबे समय से कर रहे हैं सड़कों की मांग
The villagers of Latola/Kochatola Harijantola/Chetantola of Barkedua of Maheshpur have been demanding roads for a long time.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। महेशपुर के पथरिया पंचायत अंतर्गत गांव के ग्रामीण बरसों से सड़क की मांग कर रहे हैं । प्राप्त जानकारी के अनुसार बाड़केंदुआ ग्राम में बरसात के मौसम से शुरू होकर मौसम के अंत तक सड़कों पर कच्ची रोड के सहारे आने जाने में लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है । ग्रामीण जर्मन टूडू जी का कहना है बरसात के दिनों में जुलाई महीने से नवंबर महीने तक पूरे कच्ची सड़क में बड़े-बड़े गड्ढे एवं जल जमाव होता रहता है । जिस वजह से पैदल चलना भी दुर्लभ हो जाता है । ग्रामीण अनिल मुर्मू जी ने बताया कि हम लोगों के गांव में सड़क को लेकर काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है यहां साइकिल भी चलना बरसात के दिनों में दिक्कत हो जाता है। और ज्यादा बीमार लोगों को तक खटिया में टाग कर प्राथमिक विद्यालय बड़केंदुआ तक ग्रामीणों के सहयोग से ले जाने के बाद 108 एंबुलेंस का सहयोग लिया जाता है या फिर कोई अन्य गाड़ियों का सहयोग लिया जाता है ।साथ ही यहां के स्थानीय ग्रामीण बरसात के दिनों में गांव के बाहर अपना मोटरसाइकिल रखने के लिए बिवस है, क्योंकि बारिश होने के बाद कई कई दिनों तक मोटरसाइकिल भी बाड़केदुआ के लताटोला, हरिजनटोला, कोचाटोला, चेतानटोला अंदर नहीं रखा जा सकता है ग्रामीणों ने विधायक एवं उनके जनप्रतिनिधि से सड़क की मांग लंबे समय से कर रहे हैं । ताकि सड़क निर्माण के बाद गांव में विकास की गति तेज हो सके । मौके पर स्टीफन मुर्मू , जोनन मरांडी, योगेश्वर सोरेन, देवदास टुडू, कोईना सोरेन, पोरेस टुडू , सिलवाना हेमरोम, बुद्धिसर हेमरोम, सोयलेन सोरेन, बाबूधन सोरेन, जोसेब सोरेन, समेत अन्य ग्रामीण मौजूद थे ।



