ललितपुर

त्यौहारों के मद्देनजर एसपी ने अधिकारियों को जारी किये निर्देश

देर रात तक गूगल मीटिंग के जरिए अधिकारियों से एसपी ने किया संवाद

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
ललितपुर। त्यौहारों के मद्देनजर शनिवार की देर रात पुलिस अधीक्षक मो.मुश्ताक ने जिले के सभी पुलिस अधिकारियों, थाना- शाखा व चौकी प्रभारियों से अपराध व कानून व्यवस्था को लेकर जूम मीटिंग कर निर्देश दिये। धनतेरस, दीपावली व गोवद्र्धन पूजन को लेकर खास तैयारियों को दुरुस्त रखे जाने के साथ ही जनसमस्याओं के समयबद्ध निस्तारण के लिए भी कहा गया। एसपी ने कहा कि लूट, डकैती, नकबजनी के जो भी अपराधी जमानत पर हैं, उन पर नजर रखते हुये उनका भौतिक सत्यापन करें। एसपी ने त्यौहारों के मद्देनजर सभी थाना प्रभारियों को निर्देंशित किया कि वह अपने-अपने थाना क्षेत्र में भौतिक सत्यापन कर लें कि जनपद के किसी भी थाना क्षेत्र में अवैध पटाखा फैक्ट्री, भण्डारण आदि का संचालन न किया जाये। यदि किसी थाना क्षेत्र में इस प्रकार की सूचना पायी जाती है तो संबंधित को विरूद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाये। निर्देंशित किया कि अपने-अपने थाना क्षेत्र में पटाखा निर्माण, बेचने वाले का भौतिक सत्यापन कर लें कि इनके पास निर्धारित मानकों के अनुसार वैध लाइसेंस व आवश्यक सुरक्षा उपकरण आदि रखने व पूर्ण सतर्कता बरतने के निर्देश दिये। पटाखा व्यापारियों की, पटाखों की दुकानें के आसपास अग्निशमन वाहन की उचित व्यवस्थापन के निर्देश दिये। साथ ही मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलम्बन हेतु चलाए जा रहे मिशन शक्ति फेज-5.0 अभियान का सफल क्रियान्वयन तथा महिला सुरक्षा जागरुकता बढ़ाने को कहा। शराब की दुकानों कों निर्धारित समय में खुलने व बंद होने पर भी नजर रखने के निर्देश दिये। इसके अलावा सभी सीओ, थाना-चौकी प्रभारियों व विवेचकों को लम्बित विवेचनाओं का गुणदोष के आधार पर शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिये। एसपी ने त्यौहार के दृष्टिगत भीड़-भाड़ वाले स्थानों, सर्राफा बाजार में व्यापारियों के आवागमन वाले रास्तों पर पुलिस पेट्रोलिंग/पिकेट के लगाने के निर्देश दिये। साथ ही थाना व यातायात प्रभारी को निर्देश दिये कि यातायात नियमों का विशेष रूप से पालन करायें और चैकिंग में बिना हेल्मेट, शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्यवाही करें।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button