मेरठ

वी बिज़नेस ने एडब्ल्यूएस और सी-डॉट के साथ लॉन्च की आईओटी इनोवेशन लैब

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

मेरठ। उद्यमों में तेजी से बदलती तकनीकी जरूरतों और इनोवेशन की बढ़ती मांग को देखते हुए अग्रणी दूरसंचार सेवा प्रदाता वी की एंटरप्राइज़ शाखा वी बिज़नेस ने अमेज़न वेब सर्विसेज़ (एडब्ल्यूएस) और सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ टेलीमैटिक्स (सी-डॉट) के सहयोग से वी बिज़नेस आईओटी इनोवेशन लैब (द लैब) की शुरुआत की है। यह लैब कारोबारों के लिए इंटरनेट ऑफ थिंग्स (आईओटी) आधारित समाधानों और को-क्रिएशन का एक विशेष हब होगी।

लॉन्च के अवसर पर वी बिज़नेस के चीफ़ एंटरप्राइज़ बिज़नेस ऑफिसर अरविंद नेवातिया ने कहा,
“एडब्ल्यूएस और सी-डॉट के सहयोग से शुरू की गई इस आईओटी इनोवेशन लैब के जरिए हम स्टार्ट-अप्स और उद्यमों को भविष्य के अनुरूप समाधान विकसित करने में मदद करेंगे। भारत के डिजिटल विकास में योगदान देने और कारोबारों को नई संभावनाओं के साथ सशक्त बनाने की दिशा में यह पहल अहम कदम है।”

उन्होंने आगे कहा कि आज उद्यम केवल कनेक्टिविटी ही नहीं, बल्कि ऐसे भरोसेमंद साझेदार चाहते हैं जो उन्हें तेजी से इनोवेशन, बेहतर परिणाम और स्केलेबल समाधान प्रदान कर सकें।

डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन में मददगार होगी लैब

भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था इस समय बड़े बदलाव के दौर से गुजर रही है, जहां आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), आईओटी और 5जी तकनीक उद्यमों के अगले चरण को गति दे रही हैं। मुंबई स्थित यह लैब कनेक्टेड व्हीकल्स, स्मार्ट मैन्युफैक्चरिंग, स्मार्ट ग्रिड्स और आईओटी विद ऐज एआई जैसे समाधानों का डेमो प्रस्तुत करेगी।

इस पहल से बीएफएसआई, आईटी/आईटीईएस, यूटिलिटीज़, लॉजिस्टिक्स, मैन्युफैक्चरिंग, रिटेल, प्रशासन, हेल्थकेयर और स्मार्ट सिटीज़ सहित विभिन्न क्षेत्रों को लाभ मिलेगा। स्टार्ट-अप्स और डिवाइस निर्माता यहां इंडस्ट्री-ग्रेड आईओटी यूज़ केस का परीक्षण कर सकेंगे और उन्हें स्केलेबल स्तर तक ले जा पाएंगे।

सहयोगी भागीदारों की प्रतिक्रिया

वीजी सुंदर राम, हेड ऑफ बिज़नेस डेवलपमेंट (एडब्ल्यूएस इंडिया एवं साउथ एशिया) ने कहा,
“हम इस साझेदारी के माध्यम से वी की कनेक्टिविटी और एडब्ल्यूएस की क्लाउड एवं एआई क्षमताओं को मिलाकर कारोबारों और स्टार्ट-अप्स को नेक्स्ट जेनरेशन आईओटी समाधान उपलब्ध कराना चाहते हैं।”

वहीं, डॉ. राजकुमार उपाध्याय, सीईओ (सी-डॉट) ने कहा,
“सी-डॉट आईओटी सिस्ट्म एम ग्लोबल वन एम2एम मानकों को बढ़ावा देकर भारत की डिजिटल प्रणाली को सशक्त बनाने के लिए काम कर रहा है। वी बिज़नेस के साथ मिलकर आईओटी इनोवेशन लैब में बनाए गए टेस्ट एनवायरनमेंट के जरिए उद्यम इन मानकों को सहजता से अपना पाएंगे। इससे विभिन्न सिस्टम्स के बीच इंटरऑपरेबिलिटी सुनिश्चित होगी और डेटा सुरक्षा एवं गोपनीयता को सर्वोच्च स्तर पर बनाए रखा जा सकेगा।”

तेज़ी से बढ़ रहा है भारत का आईओटी बाज़ार

अनुमान के अनुसार, वर्ष 2024 में भारत का आईओटी डिवाइस बाज़ार 2.89 बिलियन डॉलर का था, जो 2030 तक 23.2% की वार्षिक वृद्धि दर से बढ़कर 10.28 बिलियन डॉलर तक पहुंच जाएगा। इस तीव्र वृद्धि के कारण उच्च मानकों वाले स्केलेबल समाधानों की मांग कई गुना बढ़ गई है।

भारत में वर्तमान में 1.59 लाख से अधिक स्टार्ट-अप्स को डीपीआईआईटी से मान्यता मिल चुकी है, जिनमें से अधिकांश आईओटी, एआई और डिजिटल एप्लिकेशन्स पर काम कर रहे हैं। ऐसे परिदृश्य में वी बिज़नेस की यह आईओटी इनोवेशन लैब स्टार्ट-अप्स और उद्यमों के लिए एक लॉन्चपैड साबित होगी, जिससे वे अपने नवाचारों को अगले स्तर तक ले जा सकेंगे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button