
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमेठी। विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी 29 सितंबर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंन्द्र अमेठी में विश्व हृदय दिवस मनाया गया। यह दिन हमें याद दिलाने के लिए है कि हमारा दिल हमारी जिंदगी का सबसे महत्वपूर्ण अंग है। आजकल की तेज़-तर्रार जिंदगी, गलत खान-पान
तनाव और बैठने की आदतें हृदय के लिए बहुत खतरनाक हो सकती हैं। कई लोग सोचते हैं कि हार्ट अटैक या दिल की बीमारियाँ केवल बड़े लोगों को होती हैं, लेकिन अब युवा भी इससे प्रभावित हो रहे हैं। इस दिन का मकसद है लोगों को हृदय रोगों के लक्षण पहचानना, समय पर जांच कराना और स्वस्थ जीवनशैली अपनाना। छोटा सा बदलाव जैसे संतुलित भोजन, रोजाना हल्का व्यायाम शराब-धूम्रपान से दूर रहना आपके दिल की रक्षा कर सकता है। विश्व हृदय दिवस हमें यह समझाता है कि दिल की देखभाल करना किसी भी उम्र में जरूरी है।
इस अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य के अधीक्षक डॉ सौरभ सिंह, एच ईओ मनोज कुमार पटेल बीपी एम लाल मणि बीसीपीएम जय दीप आशीष सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

