अमरोहा

अमरोहा में खाेदाई में मिले ये सोने के सिक्के… घी बेचने के बहाने घर में घुसीं, 8.5 लाख रुपये ठग ले गईं राजस्थान की महिलाएं

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो अमरोहा

अमरोहा l उ. प्र गजरौला में पीतल के सिक्कों को सोना का बताकर राजस्थान की महिलाओं ने एक गृहणी को ठगी का शिकार बना लिया। महिलाओं ने 8.40 लाख की ठगी कर ली। ये महिलाएं घी बेचने का बहाकर बनाकर घर में दाखिल हुई थीं। जब महिला ने अपने बेटे को ये सिक्के दिखाए तो उनकी जांच कराने के बाद ठगी की जानकारी हुई

ठगी की शिकायत की तहरीर थाने में दी गई है

पति हैं बीमार, पेंशन पर लिया था 5.60 लाख का लोन

बेचने के बहाने घर में घुसीं राजस्थान की दो महिलाओं ने पीतल के सिक्कों को सोना का बताकर कारोबारी की मां से आठ लाख 40 हजार रुपये की ठगी कर ली। घटना की जानकारी होने पर होश उड़ गए। मामले की तहरीर थाने में दी गई है। पुलिस ने प्रकरण की जांच कर कार्रवाई करने आश्वासन दिया है

घटना नगर के मोहल्ला बैंक कॉलोनी की है। यहां बस्ती मार्ग पर स्पोर्टस के सामान की दुकान करने वाले आशीष शर्मा का घर बना हुआ है। उनकी मां उमा शर्मा घर पर थीं

एक मई की दोपहर करीब तीन बजे राजस्थान की दो महिलाएं और एक बच्चा घी बेचने के बहाने उनके घर पर पहुंचे। उमा शर्मा ने घर में बुलाकर काफी देर तक घी चेक करते हुए अपने समधी को घी दिलवाया। इसी दौरान इन दोनों महिलाओं ने उमा शर्मा से कहा कि रानी मां हमारे पास सोने के कुछ सिक्के हैं जो, खोदाई की दौरान मिले हैं। इन सिक्काें को एक मुस्लिम बाबा खरीदने के लिए पीछे पड़ा हुआ है लेकिन, हम उसे देना नहीं चाहते हैं। आप भली महिला हैं, इसलिए दस लाख रुपये में आप ही ले लो

महिलाओं के झांसे में फंसीं उमा शर्मा

उमा शर्मा इन महिलाओं के झांसे में फंस गई और घर में रखी आठ लाख 40 हजार रुपये की नकदी लाकर ठगी करने वाली इन महिलाओं को सौंप दी। कुछ ही देर में दोनों महिलाएं छोटे आकार के 100 सिक्के कारोबारी की मां को देकर चली गई

बेटे को दिखाए सिक्के तो नकली निकले

अब शनिवार को उमा शर्मा ने अपने पुत्र को इस मामले के बारे में बताते हुए जब सिक्के दिखाए तो वह सोने की बजाए पीतल के निकले। सुनार से चेक कराने पर हकीकत सामने आई और ठगी का अहसास हुआ।  मामले की तहरीर थाने में दी गई है। कस्बा प्रभारी अतवीर सिंह ने मामले की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है

पति हैं बीमार, पेंशन पर लिया था 5.60 लाख का लोन

उमा शर्मा के पति रामौतार शर्मा बीमार चल रहे हैं। वह बिजली विभाग में लाइनमैन के पद से सेवानिवृत्त हैं। उन्हीं के इलाज के लिए उमा शर्मा ने पति की पेंशन पर 5.60 लाख रुपये का लोन लिया था। बाकी पैसे बेटे की दुकान के रखे हुए थे। मगर, टप्पेबाजी करने वाली महिलाएं शिकार बनाकर सब धनराशि को ले गईं। इस घटना के बारे में जो, सुन रहा है। वह भौचक हो रहा है

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button