बेतुल
बैतूल राष्ट्रीय पोषण माह पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बैतूल। एकीकृत बाल विकास परियोजना बैतूल ग्रामीण अंतर्गत सेक्टर बैतूल-2 के आंगनवाड़ी केंद्र मंडई बुजुर्ग में राष्ट्रीय पोषण माह के तहत मंगलवार को विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। ज्ञात हो कि राष्ट्रीय पोषण माह 17 सितंबर से 16 अक्टूबर तक मनाया जा रहा है।
कार्यक्रम का संचालन सेक्टर पर्यवेक्षक श्रीमती अर्चना तिवारी के मार्गदर्शन में किया गया। इस दौरान बच्चों एवं महिलाओं को राष्ट्रीय पोषण माह की थीम के अनुरूप संतुलित आहार, कुपोषण उन्मूलन एवं स्वस्थ जीवनशैली की जानकारी दी गई। साथ ही शिक्षक-अभिभावक बैठक का आयोजन कर विद्यालय पूर्व तैयारियों और बच्चों की देखभाल पर चर्चा की गई। इसके अतिरिक्त स्कूल रेडीनेस अभियान के अंतर्गत सामुदायिक जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किया गया, जिसमें स्थानीय नागरिकों ने सक्रिय भागीदारी की।
कार्यक्रम को सफल बनाने में स्वास्थ्य विभाग, आयुष विभाग तथा आंगनवाड़ी टीम का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर पूनम पवार, एएनएम लीलावती सरियाम, आशा कार्यकर्ता चंद्रकला निराले, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती तुलसी मोरले, दीपिका बरदाहे, शीलू तिवारी, ललिता यादव, सहायिका किरण बामने, शिक्षिका ज्योति, कल्पना देशमुख सहित बड़ी संख्या में महिलाएं एवं पुरुष उपस्थित रहे।


