गोड्डा

पथरगामा में वाहन जांच के दौरान 30 हजार के काटे गए चालान

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
पथरगामा :- मंगलवार को पथरगामा ब्लॉक गेट के समीप जिला परिवहन कार्यालय की टीम ने वाहन जांच अभियान चलाया। इस दौरान कुल ₹30,000 के चालान काटे गए। अभियान का नेतृत्व जिला परिवहन कार्यालय के सहायक मिट्ठू कुमार ने किया। जांच के दौरान वाहन चालकों के हेलमेट, ड्राइविंग लाइसेंस, रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, बीमा एवं अन्य दस्तावेजों की गहन जांच की गई। जिन चालकों के पास जरूरी कागजात नहीं पाए गए, उनके विरुद्ध चालान की कार्रवाई की गई। सहायक मिट्ठू कुमार ने बताया कि जिला परिवहन पदाधिकारी कंचन भदौरिया के निर्देश पर यह अभियान लगातार चलाया जा रहा है, ताकि सड़क सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके और दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके। उन्होंने वाहन चालकों से अपील किया कि सड़क पर निकलते समय हमेशा हेलमेट पहनें और सभी आवश्यक दस्तावेज अपने साथ रखें। वाहन जांच अभियान के दौरान पथरगामा थाना पुलिस बल  पूरी तत्परता के साथ मौजूद रहा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button