श्री बांकली वाले बालाजी में तृतीय मूर्ति स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में
भजन संध्या व निशान पद यात्रा तथा भंडारा का हुआ आयोजन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
सीकर दांतारामगढ़। श्री बांकली वाले बालाजी हुक्माजी की ढाणी वार्ड नं 04 दांता में तृतीय मूर्ति स्थापना दिवस के उपलक्ष्य पर सोमवार को विराट भजन संध्या का आयोजन धूमधाम से किया गया, गायक कलाकारों ने एक से बढ़कर एक शानदार प्रस्तुतियां दी तथा मंगलवार को श्री खेड़ापति बालाजी मंदिर दांता से निशान पद यात्रा निकाली गई। जानकारी के अनुसार श्री खेड़ापति मंदिर में महाराज व मंदिर पुजारी तथा आयोजकों व समिति सदस्यों के द्वारा पुजा अर्चना कर बालाजी मंदिर की झांकी व डीजे के साथ रवाना होते हुए श्री बांकली वाले बालाजी मंदिर हुक्माजी की ढाणी वार्ड नं 04 दांता मंदिर प्रांगण पहुंची जहां निशान अर्पित कर पुजा अर्चना की गई। इस दौरान निशान पद यात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। वहीं महिलाओं द्वारा मंगल गीत गाए गए। निशान पद यात्रा में शामिल भक्तों को फलाहार दिया गया। इस दौरान काफी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। पुजारी भंवरलाल उजीवाल ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सोमवार को भजन संध्या तथा मंगलवार को निशान पद यात्रा निकाली गई वहीं दोपहर को महाआरती तथा उसके बाद भंडारा प्रसादी का आयोजन किया गया। समिति सदस्यों ने सभी का आभार व्यक्त किया।




