अमेठी

भरत मिलाप तीन अक्टूबर को

नौ गरीब कन्याओं की शादी के लिए सहयोग राशि देंगे राजेश अग्रहरि

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

 

अमेठी। रामलीला समिति ने भरत मिलाप के कार्यक्रम जारी किए हैं। दशहरा मेले में दो अक्टूबर को रावण दहन का कार्यक्रम शाम पांच बजे है।भरत मिलाप तीन और चार अक्टूबर की रात में होगा। विधायक महाराजी प्रजापति को उद्घाटन कार्यक्रम का मुख्य अतिथि बनाया गया है। उद्घाटन के बाद जिला पंचायत अध्यक्ष और रामलीला कमेटी के चेयरमैन राजेश अग्रहरि नौ निराश्रित कन्याओं को विवाह हेतु 151000रु की सहयोग राशि का वितरण करेंगे।
तीन अक्टूबर को रात्रि दस बजे से चार अक्टूबर को सुबह सात बजे तक झांकियों का नगर भ्रमण,बैंड पार्टियों का प्रदर्शन ,भरत मिलाप और पुरस्कार वितरण का कार्यक्रम है। पुरस्कार वितरण पूर्व केंद्रीय मंत्री और रामलीला कमेटी के संरक्षक डॉ संजय सिंह करेंगे।
रामलीला कमेटी के चेयरमैन और जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि के पी आर ओ वीरेंद्र यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि हर साल की भांति इस वर्ष भी भरत मिलाप पर ऐतिहासिक आयोजन होगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button