मथुरा
संत प्रेमानंद के बाद गांव पहुंचने की सूचना पर उमड़े भक्त

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मथुरा। प्रेमानंद महाराज के आने की सूचना पर रिफाइनरी क्षेत्र के बाद गांव में भक्त उमड़ पड़े। दोपहर तक बजे तक सड़क और मंदिर परिसर भक्तों से भरा रहा। लोग घंटों खड़े रहकर इंतजार करते रहे। वहीं जब प्रेमानंद महाराज के नहीं आने की भनक लगी तो भक्त निराश हो गए। बाद गांव के निवासी लोकेंद्र ने बताया है कि गांव में महाराज जी के आने की जानकारी मिली थी। इससे बुधवार सुबह से ही मंदिर में भक्तों का तांता लग गया। वहीं दोपहर में माइक से अनाउंस हुआ कि महाराज नहीं आएंगे। घोषणा सुनकर लोगों के चेहरे उतर गए। महाराज के शिष्यों ने व्यवस्था संभाली। उन्होंने भक्तों से संवाद किया। इसके बाद लोगों ने मंदिर में पौधारोपण और सेवा कार्य किया। लोगो ने भंडारे का आनंद लिया।



