वरिष्ठ पत्रकार अनिल कुमार शर्मा डाॅक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित
दिल्ली की इन्टीग्रेटेड ग्लोबल युनिर्वसिटी ने किया सम्मानित

दिल्ली के द्वारका स्थित आईटीसी वैलकम होटल में हुआ कार्यक्रम आयोजित
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
राजस्थान । जनपद कोटपूतली क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार एंव राष्ट्रदूत संवाददाता अनिल कुमार शर्मा को नई दिल्ली के द्वारका स्थित आईटीसी वैलकम होटल में दिल्ली की इन्टीग्रेटेड ग्लोबल युनिर्वसिटी द्वारा आयोजित समारोह में डाॅक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया। शर्मा को यह सम्मान षिक्षा एंव पत्रकारिता के क्षेत्र में दिए गए अतुल्य योगदान को लेकर दिया गया है। एकीकृत वैश्विक विश्वविद्यालय के अध्यक्ष डॉ. तपन कृष्ण काकती ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम में विश्वविद्यालय कि और से 15 शीर्ष समाज सुधारकों को उनके संबंधित सामाजिक कार्यों के लिए मानद डॉक्टरेट की उपाधि प्रदान की गई है। जो कि क्षेत्र और उसके लोगों के लिए समर्पित थे। इस दौरान दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रोफेसर डाॅ. अजीत के. महापात्रा, स्वामी नीरज कुमार, श्रीमती अमृता सिंह, लखनऊ उत्तर प्रदेष के केन्द्रीय संस्कृत विष्व विद्यालय के प्रोफेसर एंव विभागाध्यक्ष डाॅ. आर.पी.दुबे, गृह मंत्रालय भारत सरकार के डाॅ. किषन सिंह, भारत सरकार के कृषी मंत्रालय के सदस्य डाॅ. सुधांषु कुमार गुप्ता, व डाॅ. सोनल गुप्ता सहित बड़ी संख्या में अतिथियों ने कार्यक्रम में सिरकत की। शर्मा को मिले सम्मान को लेकर क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने उन्हें बधाई प्रेसित की है।
फोटो। कोटपूतली। 01। वरिष्ठ पत्रकार अनिल शर्मा को डाॅक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित करते अतिथि।




