असम

विश्वनाथ चारिआलि राष्ट्रभाषा प्रबोध विद्यालय परिचालना समिति का 10 वाँ स्थापना 

हिंदी दिवस समारोह धूमधाम से सम्पन्न

विश्वनाथ के साहित्यकार हरिप्रसाद उपाध्याय तथा मनीषा पाल ‘मनस्वी’ को क्रमशः मदन महतो स्मृति हिंदी सेवा साहित्य सम्मान और हीरा देवी स्मृति साहित्य सम्मान से सम्मानित

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

विश्वनाथ :- असम राज्य के अग्रणी शैक्षणिक स्वैच्छिक संस्थान तथा केंद्रीय हिंदी निदेशालय द्वारा स्वीकृत प्राप्त विश्वनाथ चारिआलि राष्ट्रभाषा प्रबोध विद्यालय परिचालना समिति ने कल अपना दसवां स्थापना दिवस के साथ हिंदी दिवस समारोह भी धूमधाम से मनाया। सर्वप्रथम विश्वनाथ चारिआलि शहर शांति निवास में दोपहर 12 बजे आयोजित सभा का अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष प्रभुनाथ सिंह और सभा का संचालन सचिव संतोष कुमार महतो ने की। सभा शुभारंभ से पहले भारत के सुप्रसिद्ध गायक जुबिन गर्ग के स्मरण में एक मिनट का मौन व्रत और श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। सभा का शुभारंभ जवाहर नवोदय विद्यालय विश्वनाथ के प्राचार्य राजेश कुमार वर्मा ने मां सरस्वती के फोटो के समीप दीप प्रज्वलित कर किया। कवयित्री सैयदा आनोवारा खातून ने सरस्वती वंदना प्रस्तुति दी। इसके बाद सचिव संतोष कुमार महतो ने सभा का उद्देश्य व्याख्या किया। सभा में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित हरिप्रसाद उपाध्याय , फटीक बरा , गीता वर्मा , लोकनाथ शास्त्री, दीप प्रज्वलक राकेश कुमार वर्मा और समिति के कार्यकरी अध्यक्ष सूर्य नारायण पांडेय ने संस्थान के 10 वर्षों की कार्य की सराहना करते हुए हिंदी भाषा के ऊपर सारगर्भित विचार रखे। कार्यक्रम में ऑनलाइन माध्यम से राजीव गांधी विश्वविद्यालय , ईटानगर के हिंदी विभाग के सहायक आचार्य डॉ० राजीव रंजन प्रसाद ने भी संस्थान के 10 वीं वर्षगांठ की शुभेच्छा प्रेषित करते हुए संस्थान के एक दशक में हिंदी भाषा के प्रचार प्रसार में किए महत्वपूर्ण गतिविधियां की जानकारी दी और हिंदी भाषा के महत्व पर प्रकाश डाला । सचिव संतोष कुमार महतो ने अपने माता – पिता के स्मृति में 2024-25 वर्ष के लिए सम्मान प्रदान किया। यह सम्मान में चेलेंग चादर, प्रशस्ति-पत्र , स्मृति चिह्न और धनराशि के साथ सम्मानित किया । संस्थान के अध्यक्ष, विशिष्ट अतिथियों ने “मदन महतो स्मृति हिंदी सेवा साहित्य सम्मान” के प्रापक:- वरिष्ठ साहित्यकार हरिप्रसाद उपाध्याय, विश्वनाथ (असम) को और “हीरा देवी स्मृति साहित्य सम्मान” के प्रापक:- मनीषा पाल ‘मनस्वी’ कवयित्री, लेखिका तथा शिक्षिका, विश्वनाथ (असम)को प्रदान किया। तत्पश्चात् काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें उषा देवी, सैयदा आनोवारा खातून, सुजीत कुमार शर्मा ,मनीष पाल ‘मनस्वी ‘ गीता वर्मा,मौसम कुमारी राय, नेहा कुमारी राय, अरुण साहनी आदि ने अपना स्वरचित कविता से रसास्वादन करवाया। सभी कवियों को फुलाम गामोछा, प्रशस्ति-पत्र- , केंद्रीय हिंदी निदेशालय द्वारा प्राप्त पुस्तक “देवनागरी लिपि एवं हिंदी वर्तनी का मानकीकरण ” और उपहार से सम्मानित किया। अंत में अध्यक्ष प्रभुनाथ सिंह ने अध्यक्षीय भाषण में सभी को शारदीय नवरात्र का शुभकामनाएं प्रेषित की और संस्थान के स्थापना काल के तमाम परिस्थितियों को उजागर करतें हुए संस्थान के उपलब्धियां गिनाई। सचिव ने धन्यवाद ज्ञापन में सभी को हृदयगत से आभार व्यक्त की। राष्ट्रगान के साथ गरिमामय समारोह धूमधाम से संपन्न हुआ। इस मौके पर जवाहर नवोदय विद्यालय विश्वनाथ के कर्मचारी अमित कुमार मीणा, शिक्षिका दिपावली शर्मा , रानी रौनियार, समिति के सलाहकार सत्यप्रकाश गुप्ता, सुधन साहनी , शहनाज़ खातून आदि हिंदी प्रेमी उपस्थित थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button