सिंगरौली
मोरवा थाना में विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
सिंगरौली :- नवरात्रि एवं विजयदशमी पर्व के अवसर पर परंपरागत रूप से शस्त्र पूजन का आयोजन मोरवा थाना परिसर में किया गया। इस अवसर पर एसडीओपी गौरव पाण्डेय एवं थाना प्रभारी निरीक्षक उमेश प्रताप सिंह ने विधि-विधान से शस्त्र पूजन कर शक्ति की आराधना की। पूजन के बाद अधिकारियों ने कहा कि शस्त्र केवल रक्षा और न्याय की स्थापना के लिए उपयोग किए जाते हैं। शस्त्र पूजन का यह पर्व वीरता, साहस और धर्म की रक्षा के संकल्प का प्रतीक है। इस मौके पर थाना स्टाफ एवं पुलिसकर्मी भी उपस्थित रहे और सभी ने मां दुर्गा से शक्ति, साहस एवं शांति की कामना की।




