खैरथल
खाटू जाने के वाले पदयात्रियों का खैरथल मे भव्य स्वागत
ब्राह्मण समाज ने की ठहरने और जलपान की व्यवस्था

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
खैरथल: फाल्गुन मेले (22 फरवरी – 28 फरवरी) के अवसर पर राजस्थान के खैरथल -तिजारा जिले से खाटूश्यामजी जाने वाले पदयात्रियों का उत्साह चरम पर है। खैरथल और आसपास के ग्रामीण इलाकों से कई भव्य पदयात्राएं निशान लेकर खाटूधाम के लिए प्रस्तान कर चुकी है , जिसमें तिजारा से चांदी रथ व ध्वजा रथ विशेष आकर्षण का केंद्र रहा
ध्वजा निशान यात्राओं का खैरथल परशुराम भवन पर जोरदार स्वागत किया जा रहा है।
ब्राह्मण समाज के द्वारा पदयात्रियों के लिए ठहरने और जलपान की उत्तम व्यवस्था की गई है समाज अध्यक्ष रामसिंह शर्मा के निर्देशन में ममता शर्मा, प्रेम कौशिक, मुरारीलाल शर्मा, आकाश त्रिवेदी, संजय शर्मा, आशु, अंकित लाटा, संजय शर्मा, वैदू कौशिक, दिनेश कौशिक, विजेंद्र कुमार पांच दिन से सेवा मे समर्पित है युवा अध्यक्ष आकाश त्रिवेदी ने बताया जब तक पदयात्रियों का आगमन रहेगा शिविंर चालु रहेगा
पदयात्रियों की सेवा को लेकर बच्चो में जोश देखा जा रहा सचिन,अबी,हार्दिंक त्रिवेदी दिवेश शर्मा भी स्वागत मे लगे हुए है
खैरथल के श्याम भक्तों द्वारा खाटूश्यामजी तक पदयात्रा निकाली जा रही है खैरथल के श्याम मंदिर और सीताराम मंदिर से पदयात्रा प्रस्तान कर चुकी है पद यात्रा मे बड़ी संख्या मे युवा,महिलाऐं,बच्चे बाबा के निशान (ध्वज) लेकर और जयकारों के साथ निकले
*परशुराम सेना ने यूकों बैंक के पास लगाया कैंप
परशुसेना के जिलाध्यक्ष संदीप मिश्रा के नेतृत्व मे भी यूकों बैक के पास शिविर लगाया गया है पदयात्रियों को जल,फल,आईसक्रीम ठंडे का वितरण किया जा रहा मिश्रा ने बताया कि चार दिन से कैंप मे सेवा चल रही मिश्रा ने बताया
सोमवार को श्री खाटूश्याम बाबा के पावन फाल्गुनी सतरंगी लक्खी मेले पर हर वर्ष की भांति श्री श्याम सखा मंडल खैरथल की 24 वीं पदयात्रा मंदिर में प्रातः हवन पूजन आरती पश्चात सीताराम मंदिर से खाटूश्याम के लिए रवाना हुई, पदयात्रा सीताराम मंदिर से रेलवे फाटक से पुरानी अनाज मंडी स्थित बालाजी मंदिर , श्री श्याम मंदिर की परिक्रमा कर रवाना हुई , यात्रा के दौरान श्री श्याम रथ पर तिरंगा बाजार में सभी दुकानदारों द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया , परशुराम सेना ने मातोर रोड़ यूकों बैंक के सामने परशुराम सेना द्वारा भव्य आतिशबाजी, पुष्प वर्षा, बाबा को पान बीड़ा का भोग लगाकर, सभी पदयात्रीयो को फ्रूटी पिलाकर उनका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया इस दौरान परशुराम सेना जिला अध्यक्ष संदीप मिश्रा, संरक्षक बी एन अवस्थी, शिवकुमार मिश्रा, बाबूलाल संगम, नरेंद्र वशिष्ठ, महेंद्र शर्मा, बिजेंद्र शर्मा, अमित शर्मा, सांवलराम शर्मा, रविन्द्र शर्मा, मक्खन लाल शर्मा, हर्ष शर्मा अन्य सदस्य उपस्थित रहे।



