बेतुल

बैतूल राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान

जिले में 12 अक्टूबर से 1.68 लाख बच्चों को दी जाएगी पोलियो की खुराक

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

बैतूल : जिले में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का अतिरिक्त चरण 12 अक्टूबर को रविवार से शुरू होगा। इसी के तहत जिला स्तरीय कार्यशाला 3 अक्टूबर को पुराना एएनएम प्रशिक्षण केंद्र टिकारी में आयोजित की गई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज कुमार हुरमाड़े ने बताया कि राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के अतिरिक्त चरण के तहत 12 अक्टूबर को प्रथम दिवस बच्चों को बूथ पर पोलियो की खुराक दी जाएगी, जबकि दूसरे और तीसरे दिन 13 और 14 अक्टूबर को घर-घर जाकर 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को दवा पिलाई जाएगी। डॉ. हुरमाडे ने लोगों से अपील की कि वे बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य पिलाएं और इस अभियान में स्वास्थ्य विभाग का सहयोग करें। उन्होंने कहा कि “पोलियो मुक्त भारत के लक्ष्य को प्राप्त करना हम सभी की जिम्मेदारी है और इसके लिए हर बच्चे को दवा पिलाना अनिवार्य है।

जिला सर्विलेंस ऑफिसर डब्ल्यूएचओ डॉ. अविनाश कनेरे ने बताया कि जिले में अनुमानित कुल 1 लाख 68 हजार 416 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, क्रॉसिंग प्वाइंट, हाई-रिस्क एरिया, ईंट भट्टे, निर्माण स्थल, मेले, झुग्गी-झोपड़ी और घुमक्कड़ आबादी सहित सभी संवेदनशील क्षेत्रों को चिन्हित किया गया है, ताकि कोई भी बच्चा पोलियो से बचाव की खुराक से वंचित न रह जाए।

कार्यशाला में जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश परिहार, जिला कार्यक्रम प्रबंधक डॉ. विनोद शाक्य, बीएमओ, उप जिला मीडिया अधिकारी महेशराम गुबरेले, एमएंडईओ मनोज चढ़ोकार, बीपीएम, बीईई, बीसीएम, डाटा मैनेजर श्री तापीदास चढ़ोकार, शहरी क्षेत्र से श्री पंजाबराव सेलकरे, कोल्ड चेन मैनेजर  दीपक झारिया एवं  दीपक वर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button