गाजियाबाद

रामलीला मैदान में अवैध वसूली का विवाद

कमेटी और सभासद पति आमने-सामने

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गुलाब वाटिका के  रामलीला मैदान में दुकानों से कथित अवैध वसूली का मामला तूल पकड़ गया है। श्री नव धार्मिक रामलीला कमेटी और सभासद पति एक दूसरे के खिलाफ आरोप प्रत्यारोप करते हुए आमने-सामने आ गए हैं।
कमेटी पदाधिकारियों का आरोप है कि सभासद पति मोहन शर्मा ने रामलीला मैदान में आकर न सिर्फ़ उनके साथ गाली-गलौच की बल्कि रामलीला के सामान में आग लगाने और रामलीला बंद कराने की धमकी भी दी। इस संबंध में कमेटी ने उनके खिलाफ थाने में शिकायती पत्र देकर कार्यवाही करने की मांग की है।
वहीं दूसरी ओर सभासद के पति मोहन का कहना है कि कमेटी के कुछ पदाधिकारी दुकानदारों से अवैध वसूली कर रहे हैं। इस मामले से जुड़े कुछ फोटो भी फेसबुक और व्हाट्सएप पर उन्होंने साझा किए  हैं।
तिलक राम कॉलोनी की एक महिला ने भी  पुलिस को शिकायती पत्र देकर रामलीला कमेटी पर दुकानदारों से अवैध उगाही करने का आरोप लगाया है।
कमेटी का कहना है कि मोहन शर्मा गृहमंत्रालय के अधिकारियों का नाम लेकर क्षेत्र में रौब गालिब करता रहता है
फिलहाल पुलिस का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी और आरोपों के आधार पर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button