सिंगरौली

 जिले में मूर्ति विसर्जन के दौरान दो अलग-अलग स्थानों में दो युवकों के डूबने की खबर

एक का शव बरामद दूसरे की तलाश जारी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
 सिंगरौली। विजयदशमी पर्व के मौके पर जहां एक ओर पूरे जिले में धूमधाम से मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन किया जा रहा था, वहीं दूसरी ओर जिले से दो दर्दनाक हादसों की खबर सामने आई है। दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में नदी में डूबने से दो युवकों की मौत हो गई। इनमें से एक युवक का शव रेस्क्यू टीम ने बरामद कर लिया है, जबकि दूसरे की तलाश बीते 15 घंटे से लगातार जारी है।
पहला मामला ये बैढ़न थाना क्षेत्र के कोतवाली बैढ़न थाना क्षेत्र के ग्राम शासन में प्रतिमा विसर्जन के दौरान 32 वर्षीय युवक की नदी में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान पिंटू शाह, पिता श्यामसुंदर शाह, उम्र 32 वर्ष, निवासी ग्राम शासन के रूप में हुई है। बताया जाता है कि दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान पिंटू शाह नदी में मूर्ति प्रतिमा विसर्जन के समय गहराई में चला गया और बाहर नहीं निकल पाया जहां स्थानीय लोगों ने तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर शासन चौकी प्रभारी को दिया प्रशासनिक अधिकारी एवं रेस्क्यू टीम ने पहुंचकर खोजबीन शुरू की। काफी मशक्कत के बाद रेस्क्यू टीम ने युवक का शव नदी से बरामद कर लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। इस हादसे से ग्राम शासन क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
दूसरा मामला सरई थाना क्षेत्र का है जहां पर दूसरा हादसा सरई थाना क्षेत्र के अंतर्गत घटित हुआ है। तिनगुड़ी चौकी क्षेत्र अंतर्गत कुकराव निवासी 18 वर्षीय युवक की इंद्रावन डोल बैगा दह नदी पुलिया के पास पानी में डूबने से मौत की आशंका जताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, विजयदशमी के दिन दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान युवक नदी में नहाने गया था, तभी वह अचानक गहरे पानी में डूब गया और लापता हो गया। घटना की सूचना मिलते ही सरई थाना प्रभारी जितेन्द्र सिंह भदोरिया, एसडीओपी देवसर गायत्री तिवारी, एवं बरका चौकी प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों के सहयोग से रेस्क्यू टीम बीते 15 घंटे से लगातार नदी में सर्च ऑपरेशन चला रही है। हालांकि देर रात तक युवक का कोई पता नहीं चल पाया है। अंधेरा और नदी की गहराई के कारण खोज अभियान में मुश्किलें भी आ रही हैं, लेकिन प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सर्च ऑपरेशन तब तक जारी रहेगा जब तक युवक को खोज नहीं लिया जाता।
प्रशासन सतर्क स्थानीय लोगों से की गई अपील..
दोनों घटनाओं के बाद जिला प्रशासन ने अपील की है कि मूर्ति विसर्जन के दौरान लोग सुरक्षा के पूरे प्रबंध करें, गहरे पानी में बिना सुरक्षा उपकरणों के न उतरें, और बच्चों एवं युवाओं पर विशेष निगरानी रखें। प्रशासन ने कहा कि विसर्जन स्थल पर गोताखोरों और सुरक्षा बलों की तैनाती बढ़ाई जाएगी ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।
इन दोनों दर्दनाक हादसों ने जिले में विजयदशमी की खुशियों के बीच मातम का माहौल पैदा कर दिया है। ग्रामीणों और परिजनों में शोक व्याप्त है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button