अमेठी

मेरे पति की हत्या हुई है साहब-

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

 

अमेठी। शुक्रवार की बीती रात कोतवाली क्षेत्र के पूरे प्रेम गांव के पास संदिग्ध अवस्था में मार्ग दुर्घटना में मौत का शिकार हुए मर्चेंट नेवी के विमल कुमार साहू निवासी भगवानपुर मजरे उमापुर गानापट्टी की मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। मृतक की पत्नी ने एक व्यक्ति पर पति की हत्या करने का आरोप लगाते हुए कार्यवाही की मांग किया है। मृतक विमल कुमार की शिक्षिका पत्नी मालती ने रविवार को परिजनों संग कोतवाली अमेठी पहुंचकर प्रभारी निरीक्षक को तहरीर देते हुए कहा कि उनके पति की दुर्घटना में मौत नहीं हुई है। बल्कि उनकी साजिश के तहत हत्या की गई है।
वहीं पत्नी का आरोप है कि संग्रामपुर थाना क्षेत्र के चक्रधरपुर मजरे तारापुर गांव निवासी एक युवक पिछले आठ महीने से उनके पति को जान से मारने की धमकी दे रहा था। धमकियां लगातार व्हाट्सएप और एसएमएस के जरिए दी जा रही थीं। मई महीने में चार बार कोतवाली में जाकर इसकी शिकायत की गई थी। लेकिन पुलिस ने न तो एफआईआर दर्ज की और न ही कोई कार्रवाई की। मालती का कहना है कि अगर पुलिस ने तब कार्रवाई की होती तो आज उसके पति जिंदा होते। मालती ने बताया कि 30 सितंबर को ही उसके पति दुबई से लौटे थे और घर आने के तीसरे दिन ही यह घटना घट गई। मामले में प्रभारी निरीक्षक रवि कुमार सिंह ने बताया कि जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button