ललितपुर

शहर का विकास रूपी पहिया जबरन रोकने का आरोप

गठबंधन सत्तादल पर हुआ हमलावर, तेज हुआ जनसम्पर्क अभियान

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
ललितपुर। नगर पालिका परिषद के उप चुनाव को लेकर प्रतिष्ठापूर्ण अध्यक्ष पद के लिए समाजवादी पार्टी व कांग्रेस गठबंधन से अधिकृत प्रत्याशी नीलम चौबे का जनसंपर्क अब तेज गति से चल रहा है। गठबंधन प्रत्याशी नीलम चौबे के नेतृत्व में सोमवार को झांसीपुरा, घुसयाना, बस स्टेण्ड के पास और गोविन्दनगर, रावतयाना में सघन जनसंपर्क किया गया। इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष नेपाल सिंह यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार में युवाओं का नेतृत्व करते हुये पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश में अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का कार्य किया था। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार में कोई मंहगाई, बेरोजगारी को लेकर बोलने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी युवाओं, किसानों, वृद्धों के साथ सभी वर्गों की पार्टी है। उन्होंने मतदाताओं से आह्वान किया कि समाजवादी पार्टी- कांग्रेस गठबंधन की प्रत्याशी नीलम चौबे को भारी मतों का आशीर्वाद देकर विजयी बनायें, ताकि शहर में विकास के थमे पहिए को फिर से गतिमान किया जा सके। सपा प्रत्याशी नीलम चौबे ने कहा कि शहरवासियों पर नगर पालिका परिषद के पिछले कार्यकाल जो विकास कार्य जबरन थामा गया है, वह तेजी से कराया जायेगा। इस दौरान कांग्रेस के पूर्व विधायक राजेश खैरा, सपा जिलाध्यक्ष नैपाल सिंह यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह यादव, नगराध्यक्ष अभि जैन खजुरिया, हरीबाबू शर्मा, रामदास श्रोतीय, गीता मिश्रा, रामप्रताप सिंह, शत्रुघ्न यादव, प्रमोद बबेले, अभय चौबे, मकरंद किलेदार विक्की भैया, संजय ग्वाला, कुलदीप पाठक, अभिषेक मिश्रा, राममूर्ति तिवारी, पूर्व पार्षद मुकेश रजक, अजय प्रताप सिंह तोमर, गौरव विश्वकर्मा, हरिसिंह, अरशद मंसूरी, भजनलाल कुशवाहा, बलवंत सिंह, राकेश रजक, नेहा तिवारी, रामनरेश दुबे, हृदेश मुखिया, मोंटी शुक्ला, अंकित यादव, शशिकांत दीक्षित, पंकज हुण्डैत, विधाकांत मालवीय, रविकांत दीक्षित, राजेश झा, सोनू शुक्ला सहित अनेक इंडिया गठबंधन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button