बालाघाट
आशीष पाण्डेय श्री खाटू श्याम सेना ट्रस्ट गोरक्षा प्रकोष्ठ युवा मोर्चा के राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बालाघाट(म0प्र0) : श्री खाटू श्याम सेना ट्रस्ट गौरक्षा प्रकोष्ठ युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर जायसवार की अनुशंसा पर श्री खाटू श्याम सेना ट्रस्ट मुख्य प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास जी अग्रवाल ने सनातन धर्म के प्रति निरंतर अग्रसर रहते हुए गौमाता की सुरक्षा में सदैव तत्पर रहने वाले कट्टर हिन्दू वादी सोच के धनी वरिष्ठ समाजसेवी/स्वतंञ पञकार आशीष पाण्डेय बालाघाट (मध्यप्रदेश) को श्री खाटू श्याम सेना ट्रस्ट गौरक्षा प्रकोष्ठ युवा मोर्चा के राष्ट्रीय प्रवक्ता के पद पर नियुक्त किया गया !
उक्त जानकारी श्री खाटू श्याम सेना ट्रस्ट गौरक्षा प्रकोष्ठ युवा मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मोहन यादव ने दी l
पाण्डेय विभिन्न संगठनो से सम्मानित
श्री खाटू श्याम सेना टृस्ट के गौरक्षा प्रकोष्ठ युवा मोर्चा नवनियुक्त राष्ट्रीय प्रवक्ता आशीष पाण्डेय वर्तमान राष्ट्रीय एवं प्रदेश के विभिन्न संगठनो मे पदाघिकारी के रूप काफी समय अपनी सेवा प्रदान कर रहे है वहीं उन्हें राष्ट्रीय विभिन्न राज्यों स्थानीय मंचो पर विभिन्न संगठनो के द्वारा उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया l



