पाकुड़

फुटबॉल टूर्नामेंट का हुआ आयोजन, विधायक ने की शिरकत, जुमोर एफसी नलहाटी ने मारी बाजी

Football tournament organised, MLA participated, Jumor FC Nalhati won

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। जिले के महेशपुर प्रखण्ड क्षेत्र के इच्छानगर में तीन दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में महेशपुर विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी शामिल हुए। साथ ही विशिष्ट अतिथि के रूप में रदीपुर थाना प्रभारी विवेक कुमार ने भी अपनी भागीदारी सुनिश्चित किया। टूर्नामेंट के फाइनल मैच में जुमोर एफसी नलहाटी और वनम एफसी प्रधान टीम के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा हुई। अंततः जुमोर एफसी नलहाटी ने वनम एफसी प्रधान टीम को एक गोल से पराजित कर खिताब अपने नाम किया। विजेता टीम को 70 हजार रुपए और उपविजेता टीम को 50 हजार रुपए नगद देकर पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर केंद्रीय समिति सदस्य पिंकू शेख, हालिम शेख, नासिर शेख, कदम रसूल, मोसिबुल शेख, मो इकबाल हुसैन, सनाउल शेख, अब्दुस सामाद, कबीर शेख, हासु शेख, डालिम शेख एवं अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे। महेशपुर विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी ने कहा कि यह टूर्नामेंट खेलों को बढ़ावा देने और युवाओं को प्रेरित करने के लिए आयोजित किया गया है। उन्होंने विजेता और उपविजेता टीमों को बधाई देते हुए कहा कि यह टूर्नामेंट खेलों के क्षेत्र में एक नई दिशा की ओर बढ़ने का अवसर है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button