ललितपुर
रानी दुर्गावती चंदेल हम सब का स्वभिमान हैं : जिलाध्यक्ष

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
ललितपुर। वीरांगना महारानी दुर्गावती चंदेल का 500 वा जन्म जयंती बड़े ही हर्षोल्लास से ग्राम बनोनी में मनाया गया, जिसमें मुख्य अतिथि चंदेल समाज जिलाध्यक्ष शिवकुमार चंदेल, पूर्व युवा जिलाध्यक्ष रानू चौसा ने दीप प्रज्वलित कर किया। जिलाध्यक्ष ने रानी दुर्गावती के जीवन पर प्रकाश डाला। कहा कि अपने जीवन में 52 युध लड़े जिसमें 51 में विजय प्राप्त की एक ऐसी शासक थी, जिन्होंने अपने राज्य और देश के लिए प्राण त्याग दिये। रानू चौसा ने कहा कि रानी दुर्गावती चंदेल जो कार्य देश के लिए कर के गई उसी रास्ते पर चल कर हमे इस धरोधर कों बचा कर रखना है और आगे चल कर समाज के युवाओ कों समाज व देश हित में कार्य करना है। इस दौरान राजू चंदेल, रमेश चंदेल, भैयान चंदेल, सुरेश, कल्लन चंदेल, राजाराम, कपूरे चंदेल, जालम चंदेल, दिनेश, सरमन, उदम, पुष्पेंद्र, अनिल, नरेंद्र, धीरेन्द्र, रविन्द्र, छोटे राजा, राजकुमार चंदेल, रवि कुमार, ब्रजेंद्र, रामदयाल रहे। संचालन राजेश चंदेल बानपुर ने किया।