गोड्डा
लोकतंत्र और इंसानियत पर हर दिन हमला : मंत्री दीपिका पांडेय सिंह

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा : महागामा ग्रामीण विकास सह पंचायती राज मंत्री एवं महागामा विधायक दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि देश में आज लोकतंत्र और इंसानियत पर लगातार हमला हो रहा है।हाल की दो घटनाएं इस स्थिति की भयावह तस्वीर पेश करती हैं।मंत्री ने कहा कि हरिओम वाल्मीकि की निर्मम हत्या और उसके बाद हत्यारों की बेशर्मी यह साबित करती है कि उत्तर प्रदेश में आम आदमी सुरक्षित नहीं रह गया है।सत्ता की चुप्पी इस दर्द को और बढ़ा रही है।उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश पर हुआ हमला यह दर्शाता है कि अब लोकतंत्र और न्यायपालिका भी मोदी सरकार के राज में सुरक्षित नहीं हैं। मेहनत और योग्यता से सर्वोच्च पद हासिल करने वाले पर हमला लोकतंत्र की हत्या के समान है।मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी इन दोनों मामलों में तुरंत सख्त कार्रवाई की मांग करती है। पीड़ित परिवारों को न्याय और उचित मुआवजा मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि अब देश के हर नागरिक चाहे वह दलित, आदिवासी, मुस्लिम, महिला या गरीब क्यों न हो को अपनी सुरक्षा और न्याय के लिए डर का सामना नहीं करना चाहिए।



