हापुड़
मनचलो की अब कराटे से बालिकाएं करेंगी पिटाई

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
हापुड – मिशन शक्ति 5.0 के तहत बालिकाओं को कराटे की प्रैक्टिस महिला थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अरुणा राय ने महिला पुलिसकर्मियों के साथ मिलकर ग्रामीण महिलाओं को कराई । यूपी में बदसलूकी करने वाले मनचलो की अब कराटे से बालिकाएं करेंगी पिटाई ।
महिला थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अरुणा राय ने बताया कि, बेटियाँ अब डरी सहमी नहीं रहेंगी आत्मविश्वास से भरी होंगी । यूपी में मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत महिला सशक्तीकरण को नई दिशा देने के उद्देश्य से महिला थाना पुलिसकर्मियों ने सोमवार को ग्राम टीयाला में पहुंचकर स्कूली छात्राओं और गाँव की बेटियों को सेल्फ डिफेंस के गुर सिखाये । कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण अंचल की महिलाओं ने भाग लिया है ।



