हापुड़ पुलिस ने खेत में काम कर रही महिलाओं को जागरूक किया
मिशन शक्ति के तहत सुरक्षा और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र स्थित गोंदी सलाई के जंगल में खेतों में काम कर रही महिलाओं को पुलिस टीम ने जागरूक किया। यह पहल ‘मिशन शक्ति’ अभियान के तहत की गई, जिसमें महिलाओं को उनकी सुरक्षा और महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जानकारी दी गई।
थानाध्यक्ष विजय गुप्ता ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को मजबूत और सशक्त बनाना है। उन्होंने महिलाओं और बालिकाओं को आपातकालीन स्थितियों के लिए 1090, 112 और 181 जैसे महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
थानाध्यक्ष ने महिलाओं से आग्रह किया कि किसी भी विषम परिस्थिति में घबराने की बजाय, सही जानकारी के साथ स्थानीय पुलिस को सूचित करें। उन्होंने जोर दिया कि ऐसा करने से समय रहते प्रभावी मदद पहुंचाई जा सकेगी।



